उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा पर दी प्रदेशवासियों को बधाई

मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा पर दी प्रदेशवासियों को बधाई
  • मुख्यमंत्री ने गुरुनानक जयंती और देव दीपावली और की भी बधाई दी है
  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भी गंगा स्नान व कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री योगी सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से लिखा, "लोक-आस्था के पावन पर्व 'कार्तिक पूर्णिमा' की प्रदेश वासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भगवान श्री विष्णु एवं माँ गंगा की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, चराचर जगत का कल्याण हो, यही प्रार्थना है।"

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गुरुनानक जयंती और देव दीपावली और की भी बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "महान संत, सिख पंथ के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिशः नमन एवं सभी सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। मानवता के कल्याण को समर्पित उनकी शिक्षाएं समतामूलक समाज की स्थापना की राह दिखाती हैं।"

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश वासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को पावन पर्व 'देव-दीपावली' की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। बाबा श्री विश्वनाथ की कृपा और माँ गंगा के आशीर्वाद से यह दिव्य पर्व सभी के जीवन को आशा, उत्साह, आस्था, आरोग्यता और सद्भावना के आलोक से आलोकित करे, यही अभिलाषा है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि समस्त देश व प्रदेशवासियों को गंगा स्नान व दान-पुण्य के लौकिक एवं आस्था के पर्व कार्तिक पूर्णिमा तथा देव दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Nov 2023 6:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story