विधानसभा चुनाव 2026: चुनाव के बीच वेस्ट एशिया संघर्ष पर सरकार के रूख पर कांग्रेस नेताओं के अलग अलग बयान,एक ने की तारीफ तो दूसरी ने की आलोचना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेस्ट एशिया संघर्ष पर भारत के रुख पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "अब तक भारत ने संयम और समझदारी से काम लिया है क्योंकि भारत समझता है कि इस इलाके में उसके बहुत सारे हित दांव पर लगे हैं, इसलिए किसी भी तरह से कड़ा स्टैंड लेकर उन्हें खतरे में नहीं डाला जा सकता। मुझे लगता है कि एक ज़िम्मेदार सरकार के तौर पर यह करना सही है।
यह भी पढ़े -'महिलाओं को सिर्फ 9 टिकट', केरल चुनाव से पहले कांग्रेस की लिस्ट पर शमा मोहम्मद नेता ने जताई चिंता
जबकि कांग्रेस के अन्य केंद्र सरकार की आलोचना कर रहे है। जिनमें बिहार कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने वेस्ट एशिया संघर्ष पर कहा पूरी दुनिया इस संकट को झेल रही है। भारत भी कमोबेश तेल और गैस के संकट को झेल रहा है। लोग चिंतित हैं। अभी तक युद्ध समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। भारत हमेशा शांति का पक्षघर रहा है। भारत को मध्यस्थता करनी चाहिए। सरकार का तो हम लोग भी समर्थन करते हैं लेकिन कभी-कभी सरकार को समय पर जरूर बताना चाहिए कि वे इस ओर क्या कदम उठा रहे हैं।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 पर कहा हमें चुनाव आयोग ने बहुत कम टाइम दिया है,मैं चुनाव आयोग के फैसले से हैरान हूं, उन्होंने आगे कहा, "मैं वहां (केरल) इसलिए जा रहा हूं क्योंकि मुझे एक कैंपेन कमेटी का को-चेयरमैन बनने के लिए कहा गया है और इसका मतलब है कि मुझे राज्य के सभी 14 जिलों में घूमकर मतदाताओं तक अपना संदेश पहुंचाने की कोशिश करनी होगी। यह मेरी मुख्य जिम्मेदारी है।
Created On :   20 March 2026 4:58 PM IST












