उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का किया अनावरण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव के अवसर
  • जन कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया
  • कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के 'विजयोत्सव' के अवसर पर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए तथा विभिन्न जन कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्मारक का शिलान्यास किया और अब योगी आदित्यनाथ इसका अनावरण कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव स्मारक और उनकी 40 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर कहा आज इस अवसर पर मैं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी से पूछना चाहता हूं कि महाराज सुहेलदेव को सम्मान क्यों नहीं मिला? उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं बनाए गए, उनके नाम पर विश्वविद्यालय पहले क्यों नहीं बनाए गए? क्योंकि उन्हें केवल अपने वोट बैंक की चिंता थी। अगर वे महापुरुषों के नाम पर स्थानों के नाम रखते तो उनकी तुष्टिकरण की नीति विफल हो जाती। जब भाजपा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाती है, तो समाजवादी पार्टी देश तोड़ने वाले जिन्ना का गुणगान करती है।

ओम प्रकाश राजभर ने राजभर महाराजा सुहेलदेव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्राचीन काल में आक्रांता सालार गाजी ने देश पर कब्जा करने की नीयत से बहराइच की ओर कूच किया था। तब उन्होंने आसपास के राजाओं के साथ मिलकर युद्ध लड़ा और सालार गाजी को मलिहाबाद के चित्तौरा झील के किनारे शिकस्त दी। सुहेलदेव ने देश की एकता और अखंडता को बचाया । लंबे समय से वह और उनकी पार्टी सुहेलदेव के इतिहास को सामने लाने की कोशिश कर रहे थे। अब यह सपना साकार हो रहा है। राजभर ने कहा कांग्रेस और सपा ने राजनीति के लिए सुहेलदेव के इतिहास को दबाया। राजभर ने आगे कहा एनडीए सरकार में उन महापुरुषों का सम्मान हो रहा है, जिन्हें पहले भुला दिया गया था।

Created On :   10 Jun 2025 4:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story