यूपी विधानसभा चुनाव 2027: दिल्ली में पीएम मोदी और नितिन नबीन के साथ सीएम योगी की मुलाकात, इन मुद्दों पर लंबी बातचीत

दिल्ली में पीएम मोदी और नितिन नबीन के साथ सीएम योगी की मुलाकात, इन मुद्दों पर लंबी बातचीत
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) में हलचल बढ़ गई है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में दिल्ली का दौरा किया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) में हलचल बढ़ गई है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में दिल्ली का दौरा किया है, जहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी प्रमुख नितिन नबीन से मुलाकात की। इन मुलाकातों के बात प्रदेश की सियासत और आगामी रणनीतियों पर चर्चाएं तेज हो गई है।

पीएम मोदी के साथ चली लंबी बातचीत

सीएम योगी की दिल्ली में सबसे पहले पीएम मोदी के साथ मीटिंग हुई, जो करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास कार्यों, प्रशासनिक मुद्दों और केंद्र सरकार की चलने वाली योजनाओं को प्रगति देने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। इस लंबी बातचीत को दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा कि उनसे मुलाकात करके बहुत अच्छा लगा।

मुख्यमंत्री कहते हैं कि पीएम मोदी की सलाह और मार्गदर्शन में उन्होंने राज्य में अच्छे से सुशासन चलाया और आगे भी उनकी प्रेरणा में लगातार काम करते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी का कीमती समय मिलने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।

सीएम योगी की नितिन नबीन से मुलाकात

पीएम मोदी से मिलने के बाद उनकी मुलाकात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से हुई। जिसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर शेयर की है। इसे सीएम योगी ने शिष्टाचार भेंट बताया है। उम्मीद जताई जा रही है कि नितिन नबीन से मुलाकात के दौरान उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और राज्य संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर चर्चा हुई होगी।

Created On :   8 Aug 2026 8:51 PM IST

Tags

Next Story