RSS Mohan Bhagwat: मोहन भागवत ने भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए दिया बड़ा बयान, कहा- भटके और विमुक्त समुदाय का...

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने भारत को 'विश्वगुरु' बनाने के लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि देश को असल में विश्वगुरु बनाना है तो इसके लिए वंचित और हाथिए पर रहने वाले लोगों को पहले मुख्यधारा से जोड़ना होगा। ये बयान उन्होंने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव में दिया है। यहां पर वे पारधी समुदाय के आवासीय विद्यालय में तीन खेल मैदानों का उद्धाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उनहोंने एक सभा को संबोधित किया।
यह भी पढ़े -रिजु दत्ता ने जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बंद करने और भागवत का जेनजी से संवाद का किया समर्थन
पारधी समुदाय पर क्या बोले?
अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा, "भटके और विमुक्त समुदाय का हर व्यक्ति हमारा अपना है इसलिए यह मेरा कर्तव्य है कि मैं इस दृष्टिकोण के साथ इन लोगों के लिए कुछ करूं, ताकि उनके जीवन में सुधार आ सके। कभी ये समुदाय ज्ञान बांटने का काम करते थे वे निस्वार्थ भाव से अपना ज्ञान बांटने के लिए बाहर जाते थे, लेकिन समय के साथ वे हाशिए पर चले गए ब्रिटिश शासन के दौरान स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के कारण पूरे पारधी समुदाय को अपराधी जनजाति घोषित कर दिया गया, जिससे वे विकास की दौड़ में काफी पीछे रह गए। अगर हमें भारत को विश्वगुरु बनाना है तो समाज के इन वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाना होगा"
'सभी समाज एकसाथ आए'
आरएसएस प्रमुख कहते हैं कि देश को अगर इस लक्ष्य को हासिल करना है, तो इसके लिए समाज को एकसाथ आना होगा, जिसमें हर व्यक्ति समान रूप से सक्षम और मजबूत हो। वे कहते हैं, "हर परिवार और हर व्यक्ति को शिक्षा और जीवन की बुनियादी जरूरतें पूरी होनी चाहिए इसके लिए समस्त समाज को केवल सरकार पर निर्भर रहने के बजाय मिलकर काम करना चाहिए।"
'गुलामी के कारण बिखराव'
मोहन भागवत आगे बताते हैं कि भारतीय समाज पहले कभी पूरी तरह से संगठित था, लेकिन विदेशी आक्रमणकारियों की वजह से वह गुलाम हो गया। जिससे उसमें बिखराव आ गया। उन्होंने कहा, "इसके परिणामस्वरूप समाज में वंचित वर्गों की संख्या बढ़ गई। इसके बावजूद इन समुदायों ने कभी अधीनता स्वीकार नहीं की और वे लगातार स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते रहे। संघ कई सालों से पारधी समुदाय के विकास के लिए काम कर रहा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अंबादास दानवे भी संघ के इस कार्यक्रम में मौजूद थे।"
Created On :   8 Aug 2026 9:48 PM IST













