SAD की सरकार से मांग: शिरोमणि अकाली दल ने महिला आरक्षण बिल का किया समर्थन, परिसीमन पर क्या बोली?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने महिला आरक्षण पर अपनी तरह से साफ कर दिया है। पार्टी ने इस विधेयक का समर्थन करते हुए सरकार से मांग की कि इसे जल्द लागू किया जाए। एसएडी के इस फैसले का सरकार ने स्वागत किया है। यह घटना क्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात हुई थी।
केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा तय किए गए उदाहरण का पालन करते हुए शिरोमणि अकाली दल द्वारा लिए गए इस बेहद महत्वपूर्ण फैसले का मैं पूरे दिल से स्वागत करता हूं।"
महिला आरक्षण विधेयक पर प्रतिक्रिया
एसएडी की शनिवार को चंडीगढ़ में सीनियर नेताओं की एक मीटिंग हुई थी। इसके बाद पार्टी ने महिला आरक्षण से जुड़े विधेयका का समर्थन किया गया है। पार्टी प्रमुख ने एक्स पर बताया, "शिरोमणि अकाली दल सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेता है, जिन्होंने महिलाओं की गरिमा, समानता और समान अधिकारों का समर्थन किया।" उन्होंने आगे कहा, "अपनी सभा में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था करके पहले ही एक मिसाल कायम की है।"
परिसीमन पर पर क्या बोले?
सुखबीर सिंह बादल कहते हैं कि संसद में लंबित अलग-अलग मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए। इसके बाद उनकी पार्टी एक निष्पक्ष और न्यायपूर्ण परिसीमन की मांग करता है, जो सभी प्रदेशों के लिए समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चिक करे। उनका कहना है, "शिरोमणि अकाली दल भारत सरकार की ओर से संसद में पेश उस प्रस्ताव का समर्थन करता है, जिसमें सभी राज्यों की सीटों में एक समान 50 फीसदी की बढ़ोतरी की बात कही गई है। पार्टी इस बात पर जोर देती है कि महिलाओं के लिए आरक्षण और परिसीमन का काम तुरंत किया जाना चाहिए।"
Created On :   8 Aug 2026 10:48 PM IST













