'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी के कार्यक्रम पर कांग्रेस में अंतर्कलह के संकेत, शशि थरूर के बयान पर पवन खेड़ा ने दी सफाई

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर कांग्रेस में अंतर्कलह के संकेत, शशि थरूर के बयान पर पवन खेड़ा ने दी सफाई
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर अंतर्कलह देखने को मिला है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर अंतर्कलह देखने को मिला है। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी सांसद शशि शरूर ने कहा कि उनके इस कार्यक्रम से छात्रों का इतना समर्थन नहीं मिला है, जितना कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) विरोध प्रदर्शन को मिला था। उनके इस बयान पर कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने जवाब दिया है। उनका कहना है कि अगर शशि शरूर को इसमें कोई शक है, तो वे प्रयागराज आकर स्टूडेंट को देख लें।

पवन खेड़ा का जवाब

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए पवन खेड़ा ने कहा, "आज देश के नौजवानों को सुनने की जरूरत है। हर कार्यक्रम में राहुल गांधी नौजवानों को सुनते हैं और उनके माध्यम से पूरे देश को सुनाते भी हैं। आज भी वही से नौकरियां, शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली सब पर चर्चा हो रही है।" वे आगे कहते हैं, "आज ये तीसरा कार्यक्रम है, जिसे में अटैंड कर रहा हूं। मुझे याद नहीं है कि डॉक्टर थरूर ने एक भी कार्यक्रम अटैंड किया है या नहीं किया है। कर लेते अटैंड तो मालूम पड़ जाता। मैं उनके बारे में टिप्पणी करने नहीं बैठा हूं। मैं ये जानता हूं जो नौजवान उम्मीद हारे हुए हैं उन्हें आज एक नेतृत्व मिल गया है।"

छात्रों की गूंज में क्या बोले- राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित किया। इस उन्होंने कहा, "मेरे परिवार का घर प्रयागराज में था। मुझे यहां आकर बहुत खुशी होती है। ये शहर ज्ञान का सेंटर हुआ करता था।" उन्होंने यह भी कहा, "आज मैं आपसे दर्द, डाटा और दौलत की बात करने आया हूं। हिंदुस्तान में 40 करोड़ युवा हैं, जो इस देश की ताकत हैं इसलिए 21वीं सदी में देश दो चीजों के कारण आगे बढ़ सकता है। पहला- युवाओं की ताकत और दूसरा युवाओं का डाटा।"

Created On :   8 Aug 2026 9:15 PM IST

Tags

Next Story