'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 'हमारे युवाओं को सिस्टम के चक्रव्यू में फंसा' प्रयागराज में स्टूडेंट से बोले राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब देश का सबेस अच्छा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी थी। उन्होंने कहा, "आज शाम मैं आपसे दर्द, डेटा और दौलत पर बात करने आया हूं। हिंदुस्तान के पास दुनिया का सबसे बड़ा यूथ पावर है। ये देश की स्ट्रेंथ है. अमेरिका की बात होती है, रूस और चीन की बात होती है। इंडिया के यूथ के आगे ये सब कुछ नहीं है।"
यह भी पढ़े -छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश प्रताप सिंह ने भाजपा को घेरा, कहा- देश के भविष्य की आवाज सुननी चाहिए
पेपर लीक पर दी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी ने कार्यक्रम के दौरान बोले, "समस्या ये है कि छात्र पढ़ाई करते हैं, पैसा खर्च करते हैं, लेकिन हिंदुस्तान में रोजगार के सारे रास्ते बंद किए हुए हैं। आज दुनिया में आपके मेड इन चाइना, मेड इन बांग्लाादेश दिखेगा, लेकिन मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा। इसकी वजह नोटबंदी और जीएसटी को लागू करना है। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। सरकारी नौकरी का पेपर लीक हो जाता है। 150 युवाओं में से सिर्फ 1 को नौकरी मिलती है।"
40 करोड़ युवा भारत की ताकत
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों से कहा, "आप भारत की ताकत हैं, भारत का गौरव हैं और देश की शक्ति हैं और जब मैं कहता हूं कि आप भारत की ताकत हैं, तो मैं सिर्फ इस भीड़ की बात नहीं कर रहा हूं। मैं भारत के हर नागरिक और हर युवा की बात कर रहा हूं। 40 करोड़ ऊर्जावान युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत। अमेरिका, चीन और रूस कोई भी भारत के युवाओं की संभावना का मुकाबला नहीं कर सकता।"
यह भी पढ़े -राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर भाजपा का तंज, राम कदम बोले, ‘सिर्फ दिखावा नहीं, समाधान जरूरी’
Created On :   8 Aug 2026 7:41 PM IST












