Chirag Paswan On Congress: चिराग पासवान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दिया खुला चैलेंज, कहा- 'अगर उनके पास हिम्मत है तो..'

चिराग पासवान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दिया खुला चैलेंज, कहा- अगर उनके पास हिम्मत है तो..
  • चिराग पासवान ने साधा कांग्रेस पर निशाना
  • चिराग पासवान ने कांग्रेस को दिया चैलेंज
  • चिराग पासवान ने दिया SIR को लेकर बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में चल रहे चुनाव पुनरीक्षण को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार बवाल मचा रहे हैं। इस मुद्दे को उठाकर लगातार चुनाव आयोग को घेर रहे हैं। इस बीच ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस को घेरा है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और आरजेडी पर निशाना साधा है। साथ ही दोनों को चैलेंज किया है। उन्होंने कहा है कि, अगर राहुल जी, कांग्रेस या आरजेडी के पास सबूत हैं तो दिखा दें। एलजेपीआर नेता चिराग पासवान ने कहा है कि, ये सिर्फ हंगामा करते हैं और सदन को चलने नहीं देते हैं।

चिराग पासवान ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि, तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार पर चिराग पासवान ने कहा है कि वो सिर्फ धमकी देते हैं। उन्होंने कहा है कि, 'अगर इनमें हिम्मत है तो चुनाव का बहिष्कार करके दिखाएं। इनमें हिम्मत ही नहीं है। ये सिर्फ धमकी देना जानते हैं। वोटर्स को डरा रहे हैं और जीतना चाहते हैं। ये सिर्फ झूठ बोलते हैं और भ्रम फैलाते हैं। आरजेडी और कांग्रेस हार को सामने देखकर डरे हुए हैं।'

SIR के नाम पर अल्पसंख्यक भाईयों को वोट चुराए जा रहे हैं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा था कि, बिहार में SIR के नाम पर एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक भाईयों-बहनों के वोट को चुराया जा रहा है। इसको लेकर वे लगातार केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा था कि, हमारे पास वोट चोरी करने के चुनाव आयोग के 100 प्रतिशत सबूत हैं। हम उनको भई सामने लाएंगे।

चिराग पासवान ने क्या कहा?

चिराग पासवान ने कहा है कि, 'मैं तो कह रहा हूं कि वे करके दिखा दें अगर हिम्मत है तो। ये वो राजनीतिक दल हैं जो अकेले भी नहीं लड़ सकते। बिहार की एक पुरानी पार्टी RJD में अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है, वे कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं। कांग्रेस में भी यहां अकेले लड़ने की हिम्मत नहीं है, चिराग पासवान ने 2020 में ऐसा किया था। वे केवल डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के समय, वे कह रहे थे कि संविधान खत्म हो जाएगा, आरक्षण खत्म हो जाएगा, क्या ऐसा हुआ है? SIR के बारे में जिस तरह का भ्रम पैदा किया जा रहा है, वह वैसा ही है जैसा उन्होंने CAA के समय किया था।'

Created On :   26 July 2025 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story