भारत-मालदीव-चीन: भारत -मालदीव संबंधों पर बोले कांग्रेस नेता शशि थरूर, मालदीव पर भारत का प्रभाव ऐतिहासिक रूप से रहा

भारत -मालदीव संबंधों पर बोले कांग्रेस नेता शशि थरूर, मालदीव पर भारत का प्रभाव ऐतिहासिक रूप से रहा
  • पाकिस्तान का मालदीव पर कोई खास प्रभाव नहीं
  • मालदीव में 100 फीसदी मुसलमान
  • मालदीव हमेशा से भारत विरोधी नहीं रहा

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर का भारत और मालदीव के बढ़ते विवाद के बीच बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि मालदीव में 100 फीसदी मुसलमान हैं, इन मुसलमानों पर पाकिस्तान से ज्यादा प्रभाव हमारा रहा है। मालदीव में पाकिस्तान का कोई खास प्रभाव नहीं रहा है। ऐतिहासिक रूप से मालदीव पर भारत का प्रभाव रहा है। हम अपनी नीतियों का काफी परिपक्वता के साथ संचालन कर रहे हैं। हमें न तो वहां के वर्तमान नेता के हारने पर बहुत अधिक खुशी दिखानी चाहिए और न ही उसके दोबारा जीतने पर बहुत अधिक निंदा करनी चाहिए।

आपको बता दें हाल ही में भारत और मालदीव के बीच बयानों को लेकर तनातनी देखी गई। उपजे विवाद पर कांग्रेस नेता का कहना है कि मालदीव हमेशा से भारत विरोधी नहीं रहा है। उन्होंने कई मालदीव नेताओं को भारत का समर्थक बताया। एक निजी न्यूज चैनल के मुताबिक मालदीव हर कुछ वर्षों में अपनी सरकार बदलता है, इसलिए हम उनसे नीतियों पर पुनर्विचार की उम्मीद कर सकते हैं। हमने कई बार मालदीव की सहायता की है। मालदीव जब भारी जल संकट से जूझ रहा था, तब भारत ने उन्हें पीने का पानी मुहैया कराया था, यहां तक कि उस समय सत्ता में मौजूद पार्टी द्वारा हमारे खिलाफ "इंडिया आउट" अभियान भी चलाया जा रहा था।

थरूर ने कहा कि श्रीमद्भगवत गीता भी हमें यही सिखाती है हमें फल की चिंता किए बिना सही काम करना चाहिए, हमें एक छोटे पड़ोसी की संवेदनाओं को समझना और उनका सम्मान करना चाहिए। ऐतिहासिक रूप से छोटे पड़ोसियों को हमेशा बड़े पड़ोसियों से दिक्कत रही है। वे हमारे अस्तित्व के प्रति उदासीन और भारत के महत्व से अनभिज्ञ नहीं हो सकते।

Created On :   15 Jan 2024 3:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story