लोकसभा चुनाव 2024: नड्डा और चिराग पासवान के बीच डील डन, बिहार एनडीए गठबंधन में तय हुआ सीट का फॉर्मूला, अब सब ऑल इज वेल!

नड्डा और  चिराग पासवान के बीच डील डन, बिहार एनडीए गठबंधन में तय हुआ सीट का फॉर्मूला, अब सब ऑल इज वेल!
  • बिहार में सीटों को लेकर तय हुआ फॉर्मूला!
  • चिराग पासवान ने जेपी नड्डा से की मुलाकात
  • बिहार एनडीए में कई दिनों से सीट बंटवारें को लेकर घमासान जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार एनडीए में सीट बंटवारें को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इसी बीच बुधवार को लोजपा (रामविलास) (LJPR) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद युवा नेता चिराग पासवान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कहा कि एनडीए के सदस्य के रूप में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की। इस दौरान हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी।

सीट बंटवारे पर लगी अंतिम मुहर!

माना जा रहा था कि चिराग पासवान एनडीए से नाराज चल रहे थे। लेकिन अब चिराग पासवान ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में उनकी पार्टी के लिए सीट फाइनल हो गई है। हालांकि, अभी चिराग पासवान ने यह नहीं बताया है कि उनकी पार्टी को आगामी चुनाव में कितनी सीटें मिलने जा रही है। ऐसे में सीटों के ऐलान होने बाद ही स्पष्ट होगा कि चिराग की पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी चिराग पासवान की पार्टी को 5 सीटें पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दे सकती है।

चाचा-भतीजे में जारी है जंग

बता दें कि, हाजीपुर सीट को लेकर पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। दोनों नेता इस सीट को लेकर पीछे नहीं हट रहे हैं। इस वक्त हाजीपुर से पशुपति पारस सांसद हैं। चिराग की दलील है कि उनके पिता की सीट के असली हकदार वो हैं। दिवंगत रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस ये सीट से चुनाव लड़ने के मूड में नजर आ रहे हैं। वह इस सीट को किसी भी कीमत नहीं छोड़ना चाह रहे हैं।

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार बिहार दौरे पर आए थे। इस दौरान चिराग पासवान पीएम मोदी के कार्यक्रम से दूर बनाए रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका गठबंधन सिर्फ बिहार की जनता से है।

Created On :   13 March 2024 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story