तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: DMK या BJP? थालापति विजय किसके साथ मिलाएंगे हाथ! जानें गठबंधन को लेकर TVK पार्टी का स्टैंड किसके साथ

DMK या BJP? थालापति विजय किसके साथ मिलाएंगे हाथ! जानें गठबंधन को लेकर TVK पार्टी का स्टैंड किसके साथ
  • तमिलनाडु में साल 2026 में होने हैं विधानसभा चुनाव
  • डीएमके या बीजेपी किसके साथ गठबंधन करेंगे टीवीके
  • जानें थालापति विजय की पार्टी किसके साथ लड़ेगी चुनाव

डिजिटल डेस्क, चैन्नई। तमिलनाडु में साल 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में टॉलीवुड के सुपरस्टार थालापति विजय भी अपनी किस्मत आजमाएंगे। उनके नेतृत्व वाली वेट्ट्री कल्याणगम पार्टी (टीवीके) की तैयारियां जोरो पर हैं। इस दौरान मदुरै में टीवीके ने दूसरे राज्य सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमे विजय ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को राज्य की कई सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत दिए।

डीएमके या बीजेपी, नहीं स्वतंत्र चुनाव लड़ेगी टीवीके

कार्यक्रम के दौरान विजय ने साफ किया कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी न तो सत्ताधारी डीएमके और न ही भाजपा के साथ गठबंधन करेगी। उन्होंने कहा कि टीवीके पूरी तरह अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी।

विजय ने पार्टी के "केवल वैचारिक विरोधी" के तौर पर बीजेपी और "केवल राजनीतिक विरोधी" के तौर पर डीएमके को नामित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2026 का चुनाव तमिलनाडु में केवल DMK और TVK के बीच होगा।

कार्यक्रम में थालापति विजय ने किया ऐलान

वहीं, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे और विजय ने अपनी पार्टी की स्वतंत्र चुनाव लड़ने की रणनीति का संदेश दिया, जिसमें किसी भी बड़े दल से गठबंधन करने का कोई इरादा नहीं है।

Created On :   21 Aug 2025 8:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story