मानसून सत्र: दोनों सदनों की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित, लोकसभा में गोवा विधानसभा में एसटी प्रतिनिधित्व विधेयक पास हुआ

दोनों सदनों की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित, लोकसभा में गोवा विधानसभा में एसटी प्रतिनिधित्व  विधेयक पास हुआ
  • राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित
  • लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित
  • गोवा विधानसभा क्षेत्रों में एसटी प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन विधेयक पास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा ने गोवा राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनः समायोजन विधेयक, 2024 पारित किया। इस दौरान लोकसभा में पीठासीन मंच पर भिण्ड दतिया सांसद संध्या राय विराजमान थी। केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विधेयक को निम्न सदन में पेश किया था।

राज्यसभा ने "राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत मणिपुर के संबंध में 13 फरवरी, 2025 को जारी की गई उद्घोषणा को 13 अगस्त, 2025 से छह महीने की अतिरिक्त अवधि के लिए लागू रखने" संबंधी वैधानिक संकल्प को अपनाया।

राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

राज्य मंत्री मेघवाल ने गोवा राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन विधेयक, 2024 को विचार एवं पारित करने के लिए लोकसभा में पेश किया।

Created On :   5 Aug 2025 3:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story