आबकारी नीति मामला लाइव: आज ED के सामने पेश नहीं होंगे CM अरविंद केजरीवाल, AAP संयोजक ने जांच एजेंसी से कहा- समन वापस लें

आज ED के सामने पेश नहीं होंगे CM अरविंद केजरीवाल, AAP संयोजक ने जांच एजेंसी से कहा- समन वापस लें
  • केजरीवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
  • आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने नहीं होंगे पेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए आज का दिन यानी 2 नवंबर बेहद ही खास रहने वाला है क्योंकि उनसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कथित शराब नीति घोटाले मामले में पूछताछ करने वाली है। 30 अक्टूबर के देर शाम ईडी ने समन जारी करते हुए उन्हें पेश होने के लिए कहा था। जांच एजेंसी के समन के बाद से ही सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष इसे बदले की भावना से कार्रवाई करने को कह रहा है जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी जैसी करनी वैसी भरनी की बात कह रही है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी आक्रामक नजर आ रही है। बीजेपी केजरीवाल के खिलाफ राजघाट पर धरना प्रदर्शन करने वाली है और मांग करेगी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी हो। जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल दोपहर से पहले दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पूछताछ के लिए पहूंच सकते हैं।

Live Updates

  • 2 Nov 2023 6:08 AM GMT

    एमपी के लिए अपने आवास से निकले केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आवास से एयरपोर्ट के लिए निकलें। वे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में पार्टी के चुनाव अभियान के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक रोड शो करेंगे।

  • 2 Nov 2023 6:05 AM GMT

    केजरीवाल द्वारा ED को दिया गया जवाब आया सामने

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ED को जवाब, आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक और स्टार प्रचारक होने के नाते मुझे चुनाव प्रचार के लिए यात्रा करनी पड़ती है और AAP के अपने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को राजनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करना पड़ता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में मेरे पास शासन और आधिकारिक प्रतिबद्धताएं हैं जिनके लिए मेरी उपस्थिति आवश्यक है।

  • 2 Nov 2023 4:22 AM GMT

    ईडी के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल- सूत्र

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस भेजा है जिसका जवाब अभी तक उन्हें नहीं मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल ईडी के समन पर आज पेश नहीं होंगे। केजरीवाल ने जो ईडी को नोटिस भेजा है उसमें उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरिता और गैरकानून बताया है।

  • 2 Nov 2023 4:13 AM GMT

    केंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर- आम आदमी पार्टी

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ED के समन पर AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, "यह न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया देख रही है कि केंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर है और वह इतनी अहंकारी है कि हर छोटी राजनीतिक पार्टी को कुचल देना चाहती है। आम आदमी पार्टी एक उभरती हुई राष्ट्रीय पार्टी है और भाजपा सरकार उसे कुचलने के लिए हर कोशिश कर रही है।"

  • 2 Nov 2023 3:57 AM GMT

    ईडी के दफ्तर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

    अरविंद केजरीवाल के पहुंचने से पहले ईडी के दफ्तर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 

  • 2 Nov 2023 3:57 AM GMT

    ईडी के दफ्तर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

    अरविंद केजरीवाल के पहुंचने से पहले ईडी के दफ्तर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 

  • 2 Nov 2023 3:55 AM GMT

    ED तुरंत नोटिस वापस ले- सीएम केजरीवाल

    प्रवर्तन निदेशालय से समन मिलने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा "समन का नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा गया है। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ रहूं। ED को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए।

  • 2 Nov 2023 3:53 AM GMT

    राजघाट के बाहर भारी सुरक्षा-व्यवस्था

    दिल्ली के राजघाट के बाहर भारी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। पुलिस की ओर से घोषणा की जा रही है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के ED कार्यालय के लिए रवाना होने से पहले सुबह 10 बजे के आसपास राजघाट आने की उम्मीद है। ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज पूछताछ के लिए बुलाया है।

  • 2 Nov 2023 2:56 AM GMT

    दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के ठिकानों पर ED की छापेमारी

    अरविंद केजरीवाल से पूछताछ से पहले दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के ठिकानों पर ED ने छापेमारी की। आज सुबह से सर्च जारी है। उनसे जुड़े 9 परिसरों पर छापेमारी चल रही है। 

Created On :   2 Nov 2023 2:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story