Exit Poll 2023: MP, राजस्थान और छत्तसीगढ़ में नहीं बदलेगी सरकार, तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, एग्जिट पोल में आए चौंकाने वाले नतीजे

MP, राजस्थान और छत्तसीगढ़ में नहीं बदलेगी सरकार, तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, एग्जिट पोल में आए चौंकाने वाले नतीजे
  • पांच राज्यो में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव
  • 3 दिसंबर को आएंगे चुनावी नतीजे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तसीगढ़, मिजोरम और तेलंगाना इन सभी पांच राज्यों के लिए मतदान पूरा हो चुका है। अब से कुछ ही देर बाद सभी राज्यों के एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। हालांकि, फाइनल नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।

हिंदी भाषी बेल्ट में बीजेपी कांग्रेस आमने-सामने

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं, तेलंगाना में बीआरएस बनाम कांग्रेस की लड़ाई है। इसके अलावा मिजोरम में एमएनएफ बनाम कांग्रेस की लड़ाई है।

किस राज्य में किसकी सरकार?

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। साथ ही, छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। वहीं, मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है। इधर, तेलंगाना में सीएम केसीआर के नेतृत्व में बीआरएस की सरकार है। इसके अलावा मिजोरम में सीएम जोरमथंगा के नेतृत्व में एमएनएफ सत्ता में है।

Live Updates

  • 30 Nov 2023 3:29 PM GMT

    मिजोरम में त्रिशंकु सरकार के आसार

    एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के मुताबिक, मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा होने के आसार है। 

    मिजोरम कुल सीट-40

    बहुमत- 21

    एमएनएफ- 15-21

    जेडपीएम- 12-18

    कांग्रेस- 2-8

    बीजेपी- 0 

  • 30 Nov 2023 3:26 PM GMT

    मिजोरम में किसकी बनेगी सरकार?

    मिजोरम में डंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की सरकार नहीं बनने का अनुमान है।

    मिजोरम कुल सीट- 40

    बहुमत-21

    MNF-3-7

    INC- 2-4

    ZPM- 28-35

    BJP- 0-2

    OTH- 0

  • 30 Nov 2023 3:18 PM GMT

    तेलंगाना में कांग्रेस की बनेगी सरकार?

    एबीपी सी-वोटर सर्वे के मुताबिक, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं, बीआरएस राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। 

    तेलंगाना कुल सीट- 119

    बहुमत- 60

    स्रोत - सी वोटर

    किसे कितनी सीट ?

    कांग्रेस-49-65

    बीजेपी-05-13

    BRS-38-54

    AIMIM-05-09

    अन्य - 00-00

  • 30 Nov 2023 3:11 PM GMT

    सी वोटर ने एमपी में बनाई कांग्रेस की सरकार

    एबीपी न्यूज़ सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी। हालांकि, टुडेज चाणक्या और इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने बढ़त में दिखाई है। 

    मध्य प्रदेश कुल सीट-230

    बहुमत-116

    कांग्रेस- 113-137

    बीजेपी- 88-112

    अन्य- 2-8 

  • 30 Nov 2023 3:06 PM GMT

    राजस्थान में कांग्रेस की जीत!

    टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। 

    राजस्थान कुल सीट-199

    बहुमत-100

    कांग्रेस- 101-112

    भाजपा- 89-101

  • 30 Nov 2023 2:49 PM GMT

    राजस्थान में कांग्रेस रिपीट का अनुमान

    इंडिया टीवी एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट हो सकती है। 

    राजस्थान कुल सीट-199

    बहुमत-100

    कांग्रेस- 94-104

    बीजेपी-  80- 90

    अन्य- 14-18

  • 30 Nov 2023 2:43 PM GMT

    एमपी में का सीएनएक्स एग्जिट पोल

    इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार रिपीट हो सकती है। इसके अलावा बीजेपी यहां पिछली बार के मुताबिक और ज्यादा सीटे लाती हुई दिखाई दे रही है। यदि इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के दावें सही साबित होते हैं तो बीजेपी को 140-159, कांग्रेस को 70-89 सीटें और अन्य को 0 सीटें मिलने का अनुमान है। 

    मध्य प्रदेश कुल सीट 230

    बहुमत-116

    बीजेपी- 140-159

    कांग्रेस- 70-89

    अन्य- 0 

  • 30 Nov 2023 2:35 PM GMT

    ईटीजी एग्जिट पोल ने एमपी में दिखाई कांग्रेस की बढ़त

    टाइम्स नाउ-ईटीजी एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस को सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है।

    मध्य प्रदेश कुल सीट- 230

    बहुमत-116

    बीजेपी- 105-117

    कांग्रेस- 109-125

    अन्य- 0

  • 30 Nov 2023 2:32 PM GMT

    मध्य प्रदेश टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल

    न्यूज24-टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल के मुताबिक,  मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। 

    मध्य प्रदेश कुल सीट 230

    बहुमत-116

    बीजेपी- 151 (+/-12)

    कांग्रेस- 74 (+/-12)

    अन्य- 5 (+/-4)

  • 30 Nov 2023 2:30 PM GMT

    तेलंगाना में टुडेज चाणक्या ने कांग्रेस को दिया बढ़त

    टुडेज चाणक्या के मुताबिक, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान है। 

    तेलंगाना कुल सीट-119

    बहुमत-60

    कांग्रेस- 71

    बीआरएस- 33

    बीजेपी- 7

    अन्य- 8

Created On :   30 Nov 2023 11:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story