Exit Poll 2023: MP, राजस्थान और छत्तसीगढ़ में नहीं बदलेगी सरकार, तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, एग्जिट पोल में आए चौंकाने वाले नतीजे

- पांच राज्यो में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव
- 3 दिसंबर को आएंगे चुनावी नतीजे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तसीगढ़, मिजोरम और तेलंगाना इन सभी पांच राज्यों के लिए मतदान पूरा हो चुका है। अब से कुछ ही देर बाद सभी राज्यों के एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। हालांकि, फाइनल नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे। 
हिंदी भाषी बेल्ट में बीजेपी कांग्रेस आमने-सामने
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं, तेलंगाना में बीआरएस बनाम कांग्रेस की लड़ाई है। इसके अलावा मिजोरम में एमएनएफ बनाम कांग्रेस की लड़ाई है।
किस राज्य में किसकी सरकार?
राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। साथ ही, छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। वहीं, मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है। इधर, तेलंगाना में सीएम केसीआर के नेतृत्व में बीआरएस की सरकार है। इसके अलावा मिजोरम में सीएम जोरमथंगा के नेतृत्व में एमएनएफ सत्ता में है।
Live Updates
- 30 Nov 2023 6:25 PM ISTछत्तीसगढ़ का EXIT POLL ABP Cvoterसी-वोटर एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर है। स्रोत- सी वोटर छत्तीसगढ़ कुल सीट- 90 बीजेपी-36-48 कांग्रेस-41-53 अन्य -0-4 
- 30 Nov 2023 6:13 PM ISTछत्तीसगढ़ इंडिया टीवी-सीएनएक्सइंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में कांग्रेस को 46 से 56 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 30 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें मिल सकती है। छत्तीसगढ़ कुल विधानसभा सीटें- 90 कांग्रेस- 46-56 बीजेपी- 30-40 अन्य-3-5 
- 30 Nov 2023 6:02 PM ISTमध्य प्रदेश रिपब्लिक एग्जिट पोल सर्वेरिपब्लिक के सर्वे के मुताबिक, मध्यप्रदेश में बीजेपी को 118-130 सीटें और कांग्रेस को 97-107 सीटें मिल सकती है। अगर रिपब्लिक के एग्जिट पोल की भविष्यवाणी सही साबित होती है तो राज्य में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना लेगी। रिपब्लिक एग्जिट पोल सर्वे मध्यप्रदेश कुल विधानसभा सीटें- 230 BJP: 118-130 Congress: 97-107 Others: 0-2 
- 30 Nov 2023 5:51 PM ISTराजस्थान में बीजेपी की सरकार!न्यूज 18 के सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा को 111 और कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य के खाते में 14 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। यहां बहुमत के लिए 101 सीटों की जरुरत है। न्यूज 18 एग्जिट पोल राजस्थान कुल सीटें -200 बीजेपी- 111 कांग्रेस-74 अन्य-14 
- 30 Nov 2023 5:47 PM ISTछत्तसीगढ़ एग्जिट पोलएक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तसीगढ़ में कांटे की टक्कर है। BJP: 36-46 Congress 40-50 अन्य-1-5 कुल सीटें: 90 छत्तीसगढ़ में किस पार्टी को कितनी फीसदी वोट? बीजेपी-41% कांग्रेस-42% 
- 30 Nov 2023 5:43 PM ISTबहुमत से बनेगी बीजेपी सरकार!जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि, कांग्रेस यहां पर लीड लेती हुई दिखाई दे रही है। BJP: 100-123 Congress: 102-125 Others 0-5 Total seats: 230 
- 30 Nov 2023 5:42 PM ISTतेलंगाना में कांटे की टक्करसीएनएन एग्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को 56 और बीआरएस को 58 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। सीएनएन एग्जिट पोल कांग्रेस : 56 बीआरएस: 58 बीजेपी: 10 
- 30 Nov 2023 5:38 PM ISTछत्तसीगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के आसारआज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 36 से 46 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 40 से 50 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। 
Created On :   30 Nov 2023 5:03 PM IST















