मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पहली सूची जारी! लिस्ट में 24 उम्मीदवारों के नाम

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पहली सूची जारी! लिस्ट में 24  उम्मीदवारों के नाम
कांग्रेस बोली लिस्ट फर्जी, हम कार्रवाई करेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को अभी 6 महीने से अधिक का समय है, लेकिन सोशल मीडिया पर कांग्रेस के 24 प्रत्याशियों की सूची वायरल हो रही है। इस सूची में कई अहम सीटों के कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम घोषित होने का दावा किया गया है। सूची में सबसे ऊपर मुरैना की दिमनी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक रविन्द्र सिंह तोमर का नाम है। वहीं दिग्विजय सिंह की परंपरागत राघोगढ़ सीट से उनकी पत्नी अमृता सिंह का नाम है। तो वहीं छतरपुर जिले की महाराजपुर सीट से सोनिया गांधी के करीबी रहे सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी का नाम शामिल है। सूची में सबसे आखिरी में बडनगर से मुरली पोरवाल का नाम है।

जानिए सूची में किसका नाम?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूची में 24 लोगों के नाम शामिल हैं। जिसमें मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक रविंद्र सिंह तोमर, भिंड की लहार से डॉ. गोविंद सिंह, ग्वालियर दक्षिण से रश्मि पवार, भितरवार से लाखन सिंह, डबरा से सुरेश राजे, पिछोर से कृष्ण पाल सिंह, चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह, राघोगढ़ से अमृता सिंह, चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान, महाराजपुर से निधि चतुर्वेदी, राजनगर से सिद्धार्थ सिंह बुंदेला, गुनौर से शिवदयाल बागरी, पन्ना से दिव्या रानी, कटंगी से टामलाल सहारे, विदिशा शशांक कृष्ण भार्गव, अमरवाड़ा प्रिया नाथ, भोपाल उत्तर आतिफ अकील, इछावर मेघा परमार, ब्यावरा रामचंद्र दांगी, खातेगांव दीपक जोशी, कसरावद सचिन यादव, झाबुआ विक्रांत भूरिया, उज्जैन उत्तर नूरी खान और बडनगर से मुरली पोरवाल का टिकट घोषित करने का दावा किया गया है।

सूची के वायरल होने पर कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशियों की एक कूटरचित सूची सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। यह सूची पूरी तरह असत्य है। दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ पार्टी वैधानिक कार्रवाई करेगी।

Created On :   29 May 2023 10:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story