Satyapal Malik Passed Away: पूर्व गवर्नर सत्यपाल के निधन पर सपा ने जताया शोक, कहा- 'देश की एक बैखौफ आवाज आज शांत हो गई है'

पूर्व गवर्नर सत्यपाल के निधन पर सपा ने जताया शोक, कहा- देश की एक बैखौफ आवाज आज शांत हो गई है
  • जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय के गवर्नर रहे सत्यपाल का हुआ निधन
  • कई समय से अस्पताल में थे भर्ती
  • समाजवादी पार्टी ने जताया शोक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सत्यपाल मलिक ने 5 अगस्त 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया है। सत्यपाल ने 79 साल की उम्र में दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आखिरी सांस ली है। वे जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार और मेघालय के राज्यपाल रह चुके हैं। सत्यपाल मलिक का बहुत ही लंबा राजनीतिक सफर रहा है। सत्यपाल मलिक के निधन की जानकारी मलिक के निजी सचिव केएस राणा ने दी थी। मिली जानकारी के मुताबिक, सत्यपाल मलिक को किडनी की समस्या थी। सत्यपाल अपनी बेखौफ आवाजों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते थे।

अनुच्छेद 370 के हटते वक्त सत्यपाल थे राज्यपाल

जम्मू-कश्मीर में जब अनुच्छेद 370 हटा था और आर्टिकल 35 ए को खत्म किया गया था उस वक्त सत्यपाल की राज्यपाल थे। उन्होंने जम्मू और कश्मीर को पूर्ण राज्य बनाने की जगह केंद्र शासित प्रदेश होने की घोषणा की थी। साथ ही सत्यपाल ही केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल बन गए थे।

सपा के साथ भी किया है काम

सत्यपाल मलिक साल 2012 में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। इसके अलावा उन्होंने भारतीय क्रांति दल, जनता दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, लोकदल और सपा के साथ भी काम कर चुके हैं। सत्यपाल मलिक सितंबर 2017 से लेकर अगस्त 2018 तक बिहार, 21 मार्च 2018 से लेकर 28 अगस्त 2018 तक ओडिशा के प्रभारी राज्यपाल रह चुके हैं। वहीं, 23 अगस्त 2018 से लेकर 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल भी रह चुके हैं। वहीं, वे गोवा और मेघालय के भी राज्यपाल रह चुके हैं। उन्होंने 3 नवंबर 2019 से लेकर 18 अगस्त 2020 तक गोवा का कार्यभार संभाला था और फिर 18 अगस्त 2020 से लेकर 3 अक्टूबर 2022 तक मेघालय की कमान संभाली थी।

सपा ने जताया शोक

सपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक जताते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि, 'गोवा, बिहार, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक जी का निधन, अत्यंत दुखद ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि !'

आईपी सिंह ने जताया शोक

सपा नेता आईपी सिंह ने राज्यपाल सत्यपाल के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि, 'अत्यंत दुखद समाचार है कि किसान नेता पूर्व राज्यपाल चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी नहीं रहे। देश की एक बेखौफ आवाज आज शांत हो गई है। भावभीनी श्रद्धांजलि। ओम शांति।'

Created On :   5 Aug 2025 4:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story