Rahul Gandhi's Movement: वह सिर्फ अराजकता फैला रहे, एक सोची-समझी... राहुल गांधी के आंदोलन करने पर भड़के गिरिराज सिंह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार (21 अगस्त) को दिल्ली में डीसीपी कार्यालय के बाहर धरना दिया। उनके द्वारा करीब 5 घंटे तक पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन किया उसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने राहुल पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि वह कानून को अपने हाथ में लेकर अराजकता फैला रहे हैं।
बता दें, इस एफआईआर में किसी का नाम दर्ज नहीं किया गया है। एफआईआर की कॉपी छात्र साहिल को सौंपी गई है। जिन्हें जंतर मंतर प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन से चोटें आईं थीं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, "सुप्रीम कोर्ट में केस है, सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में एक उच्च-स्तरीय कमेटी का गठन किया है और क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही है। एक पागल होता है और एक बुद्ध-पागल होता है। ये बुद्ध-पागल हैं। बीजेपी सांसद ने कहा, वे लोगों का ध्यान उस बात से भटकाना चाहते हैं कि उन्होंने किस तरह से वंदे मातरम् का विरोध किया है। उनका वंदे मातरम् का विरोध एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है और वो वोट-बैंक की रणनीति है।
गिरिराज सिंह ने आगे कहा, अब ये जिन्ना के दबाव वाले प्रधानमंत्री नहीं हैं। ये देश की जनता के दबाव वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। देश के लिए हैं। अब बर्दाश्त नहीं होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, जो विषय ये उठा रहे हैं सब सुप्रीम कोर्ट में है। ये केवल अपना ध्यान आकर्षित करना और विषय से भटकाना यही दोनों काम है इनका।
धरना देने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, "20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का प्रयोग हुआ था। AIIMS की रिपोर्ट में साफ लिखा है कि इनके (साहिल के) शरीर में कितने छर्रे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने छर्रे नहीं चलाए। लेकिन अगर आपने नहीं चलाए तो ये किसी ने तो चलाए होंगे। हम केवल यह कह रहे हैं कि एफआईआर दर्ज कीजिए।"
Created On :   22 Aug 2026 1:10 AM IST










