बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जानिए 6 जिलों के 43 सीट वाले पटना डिवीजन में पिछले चुनाव में किस गठबंधन को मिली थी जीत

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में 43 सीटें पटना डिवीजन आती हैं। पटना प्रमंडल कुल छह जिले आते हैं। सबसे ज्यादा 14 विधानसभा सीटें पटना जिले में है। नालंदा, भोजपुर और रोहतास में सात-सात सीटें हैं। सबसे कम चार-चार सीटें बक्सर और कैमूर जिले में हैं।
पटना डिवीजन में विधानसभा चुनावी नतीजों की बात करें तो यहां के नतीजे महागठबंधन के पक्ष में रहे। इस इलाके की 29 सीटों पर महगठबंधन को जीत मिली थी। जबकि एनडीए के खाते में 13 सीट आई। एक सीट बसपा के खाते में आई थी। उन्हें इनती ही सीटों से संतोष करना पड़ा था। पार्टी वार आंकडों की बात करें तो पटना प्रमंडल की 18 सीटें आरजेडी के खाते में गई थीं। 6 सीटों पर भाकपा माले और 5 सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। इसी तरह एनडीए में बीजेपी को आठ, जेडीयू को 5 सीट पर जीत मिली थी। पटना प्रमंडल में एनडीए को हार का सामना करना पड़ा था।
अबकी बार बिहार में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। आज 17 नवंबर को पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर रही।
Created On :   6 Nov 2025 3:53 PM IST












