बिहार विधानसभा चुनाव 2025: तिरहुत डिवीजन में आती है 6 जिलों की 49 सीट, जानिए पिछले विधानसभा चुनाव में किस गठबंधन का रहा था दबदबा

तिरहुत डिवीजन में आती है 6 जिलों की 49 सीट, जानिए पिछले विधानसभा चुनाव में किस गठबंधन का रहा था दबदबा
243 विधान सभा सीट वाले बिहार में 6 जिले की 49 सीटें तिरहुत डिवीजन में आती हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा 12 सीटें पूर्वी चंपारण जिले में आती है। इसके बाद मुजफ्फरपुर में 11, पश्चिमी चंपारण में 9, वैशाली और सीतामढ़ी में 8-8 और शिवहर जिले में सिर्फ 1 सीट है

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधान सभा सीट वाले बिहार में से 49 सीटें तिरहुत डिवीजन में आती हैं। इसमें 6 जिले आते हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा 12 सीटें पूर्वी चंपारण जिले में आती है। इसके बाद मुजफ्फरपुर में 11, पश्चिमी चंपारण में 9, वैशाली और सीतामढ़ी में 8-8 और शिवहर जिले में सिर्फ 1 सीट है।

2020 के विधानसभा चुनावी नतीजों में बीजेपी को तिरहुत में सबसे अधिक सीटें मिली थी। 33 सीटें जीतकर एनडीए का यहां प्रभु्त्व बना रहा है। 16 सीटें महागठबंधन के खाते में आई। पार्टियों को मिली सीट की बात की जाए तो बीजेपी को 25 , जेडीयू को 6और वीआईपी को 2 सीट मिली थी। वहीं, महागठबंधन में आरेजडी को 13 और कांग्रेस को दो , एक सीट भाकपा (माले) को मिली थी।

बिहार में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। आज 17 नवंबर को पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर रही।

Created On :   6 Nov 2025 2:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story