लोकतंत्र बचाओ महारैली: जेल में बंद केजरीवाल ने देशवासियों के नाम लिखी चिट्ठी, पत्नी सुनीता ने दिल्ली सीएम को बताया 'सच्चा देशभक्त'

जेल में बंद केजरीवाल ने देशवासियों के नाम लिखी चिट्ठी, पत्नी सुनीता ने दिल्ली सीएम को बताया सच्चा देशभक्त
  • दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के नेताओं विशाल रैली का किया आयोजन
  • बैठक में सुनीत केजरीवाल ने लिया हिस्सा
  • पत्नी ने दिल्ली सीएम की चिट्ठी पढ़कर सुनाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कथित शराब नीति मामले में 1 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में हैं। इस बीच राजधानी में विपक्ष दलों के इंडिया गठबंधन के नेताओं ने रविवार को रामलीला मैदान में विशल रैली का आयोजन किया। इस दौरान अरविंद केजीरवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल हुई। हालांकि, यह पहली बार है जब दिल्ली के रामलीला मैदान में उन्होंने किसी राजनीतिक रैली का संबोधन किया है। इस मौके पर सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली सीएम के संदेश के साथ - साथ अपने बात भी बेबाकी से कही। उन्होंने रैली में उपस्थित लोगों से केजरीवाल को स्वतंत्रता सेनानी बताया। सुनीत केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल की देशभक्ति को देखकर लगता है कि वह पिछले जन्म में स्वतंत्रता सेनानी रहे होंगे।


जनसभा के दौरान, सुनीत केजरीवाल ने मंच से संबोधन करते हुए लोगों से केजरीवल को लेकर भी सवाल पूछा। उन्होंने सवाल किया कि क्या केजरीवाल को दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए? इसके अलावा उन्होंने ने अरविंद केजरीवाल को शेर तक करार दिया है। सुनीता ने कहा कि केजरीवाल को लंबे समय तक जेल में बंद नहीं रह सकते हैं। उन्होंने आगे बताया, "आज आपके अपने केजरीवाल ने जेल से संदेश भेजा है। यह संदेश पढ़ने से पहले मैं आप लोगों से कुछ सवाल पूछना चाहती हूं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मेरी पति को जेल भेज दिया है। क्या पीएम मोदी का यह निर्णय सही है? क्या आप को लगता है कि केजरीवाल एक सच्चे देशभक्त और ईमानदार इंसान हैं। बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल को जेल से ही इस्तीफा सौंप देना चाहिए। क्या उन्हें सच में इस्तीफ देना चाहिए? इन्होंने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है जो आपके शेर हैं। यह ज्यादा समय तक उन्हें जेल में बंद नहीं कर पाएंगे"

इसके बाद सुनीता ने दिल्ली सीएम को निडर बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार केजरीवाल की देशभक्ति को देखकर लगता है कि वह पिछले जन्म में स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने आगे कहा, "केजरीवाल करोड़ो देशवासियों को दिल में रहते हैं। उनकी निडरता को देख ऐसा लगता है कि वह देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानी रहे होंगे। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की बली देती। इस बार केजरीवाल का जन्म मातृभूमि की रक्षा के लिए हुआ है।" यह सब कहने के बाद सुनीत केजरीवाल ने लोगों के सामने दिल्ली सीएम की चिट्ठी को पढ़कर सुनाया।

चिट्ठी में केजीवाल ने दी छह गांरटी

चिट्टी में केजरीवाल ने देश को लेकर छह गांरटी के बारे में बताया है। केजरीवाल ने देशभर में 24 घंटों तक मुफ्त बिजली देने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि देश के हर गांव, मोहल्ल में क्लीनिक और अच्छी शिक्षा की व्यवस्था मुहैया करायी जाएंगी।

Created On :   31 March 2024 9:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story