Karnataka Congress: डिप्टी सीएम शिवकुमार ने दिया बड़ा बयान, सोनिया गांधी ने दी थी कुर्बानी! राजनीतिक विश्लेषकों ने निकाले ये मायने

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में सत्ता नेतृत्व बदलाव के लिए खींचतान ने तेजी पकड़ ली है। इस बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार नया बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उनको भी एक समय कुर्बानी देनी पड़ी थी। उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों को नए संकेत मिले है और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ताकि इस बयान मायने निकाले जा सके।
यह भी पढ़े -कर्नाटक में कांग्रेस की अंतर्कलह पर हुसैन दलवई बोले- यह सत्ता के लिए संघर्ष, सब खुद को मान रहे मुख्यमंत्री
क्या दिया बयान?
डिप्टी सीएम ने एक मंच पर कहा कि सोनिया गांधी ने 20 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने अपना पावर कुर्बान कर दिया था। जब पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने सोनिया गांधी के सामने अगला प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्होंने इस पद को लेने से मना कर दिया और इसके लिए मनमोहन सिंह का सुझाव दिया। वे इकोनॉमिक्स के महारथी थे और देश को प्रगति को ले जा सकते थे। उन्हीं के कार्यकाल में आशा वर्कर्स की स्कीमें लागू की गई थी।
शिवकुमार के बयान के क्या है मायने
राजनीतिक जानकार इस बयान को लेकर मान रहे है कि जब कर्नाटक में सीएम कुर्सी की रोटेशन पर बातचीत अपने चरम पर है तो ऐसे समय में शिवकुमार के द्वारा पद त्याग की मिसाल देना कई मयानों में जरूरी मानी जाती है। वह यह मैसेज देना चाह रहे है कि नेतृत्व में त्याग की परंपरा कांग्रेस के खून में रही है और इसी को शायद परंपरा को प्रदेश की राजनीति में लागू होते हुए देखना चाह रहे हैं।
दरअसल, 20 मई 2023 को विधानसभा के नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान देखने को मिली थी। सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कड़ा मुकाबला था और दोनों नेताओं के समर्थक अपने-अपने नेता के लिए एक्टीव हो गए थे। लेकिन पार्टी हाईकमान ने दोनों के बीच में संतुलन बनाते हुए सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।
रोटेशनल सीएम फॉर्मूला हुआ था तय
इसी दौरान एक खबर सामने आई थी कि दोनों नेताओं के बीच रोटेशनल सीएम फॉर्मूला तय किया गया था, जिसमें बताया गया था कि ढाई साल बाद शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, इस फॉर्मूले की कांग्रेस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सिद्धारमैया ने इस फॉर्मूल को खारिज कर दिया था और कहा था कि वे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले हैं।
Created On :   28 Nov 2025 7:42 PM IST












