मॉनसून सत्र: हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित, कल सुबह 11 बजे होगी शुरु

हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित, कल सुबह 11 बजे होगी शुरु
विपक्ष की ओर से नीट पेपर लीक पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इसी पर सदन में बवाल मचा हुआ है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में मॉनसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरु हुई है। सत्र का आज दूसरा दिन है। कार्यवाही शुरु होते ही, विपक्षी सांसदों ने हंगामा और नारेबाजी की। इसे देखते हुए लोकसभा स्पीकर ने कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया, इससे पहले कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित हुई। दोपहर 12 बजे जैसे ही निम्न सदन की कार्यवाही शुरु हुई, विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे और नारेबाजी के चलते सदन की कार्यवाही बाधित हुई, जिससे स्पीकर ने कार्यवाही को पूरे दिनभर के लिए स्थगित करना पड़ा। अब कल सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरु होगी।

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा पीएम मोदी अगर युवाओं के साथ हैं तो युवा अनशन पर क्यों बैठे हैं? सपा सांसद डिंपल यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार पर निशाना साधा, सपा सांसद ने कहा युवा छात्र ये बताने चाहते थे कि सरकार का सिस्टम बीमार पड़ गया है और उनके हित के बारे में नहीं सोच रहा है। लेकिन उन बच्चों को लाठियां खानी पड़ी। ये इतनी निर्मम सरकार है और बच्चों ने इतना आंसू बहाए हैं सरकार को इनके आंसुओं पर भी दया नहीं आ रही है। ये शिक्षा मंत्री को अभी भी पद से हटा नहीं रहे हैं..हमें इन्हें वोट के माध्यम से हटाना है एक यही हमारे पास हथियार है।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एएनआई से कहा हमारी मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और शिक्षा प्रणाली और परीक्षा प्रणाली पर व्यापक चर्चा हो, दिल्ली पुलिस ने युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया है। देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। सिविल ड्रेस में किसी को लाठी चार्ज करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। जब सड़कों पर इस किस्म की चिंगारी हो तो संसद में भी आवाज उठानी पड़ती है।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा सबसे बड़ा मुद्दा देश के तमाम युवा जो बेरोजगार हैं पेपर लीक मामले को लेकर लाखों युवा आए थे और उनकी बात सुनी नहीं गई। सुनने के बजाए उनके ऊपर लाठी लार्ज हुआ और एक और मुद्दा है राम मंदिर में चंदा चोरी जिससे देश के करोड़ों-करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई है इस मुद्दे पर चर्चा होना चाहिए और जो जिम्मेदार हैं उसको सरकार बचाने का काम कर रही है, मुझे उम्मीद है जो चंदा चोरी में शामिल हैं वो बच नहीं पाएंगे।

आज कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में नए दल-बदल विरोधी कानून की जरूरत पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। जबकि कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने लोकसभा में हमारी राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में गंभीर और जारी संकट पर चर्चा करने के लिए" स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कल जो हुआ, उसके लिए मोदी जी ने माफ़ी तक नहीं मांगी है। युवा शिक्षा और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। पूरा देश जानता है कि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को दीमक ने खोखला कर दिया है। प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए और उन्हें ये सब बंद करवाना चाहिए।

Created On :   21 July 2026 11:25 AM IST

Tags

Next Story