West Bengal Election Results 2026: TMC की हार पर ममता बनर्जी की करीबी सायोनी घोष की आई प्रतिक्रिया, कहा- जमीन पर ही बने रहेंगे

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। राज्य की 180 से ज्यादा सीटों पर बीजेपी लीड कर रही है। वहीं, टीएमसी 90 सीटों के आसपास सिमट रही है। वहीं, 15 साल बाद टीएमसी के विजय रथ पर अंकुश लग गया है। इस बीच टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी की करीबी सायोनी घोष का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी के जीत की आंधी के सामने टीएमसी की हार कबूल ली है। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में सायोनी घोष ने कहा कि हम जमीन पर मौजूद हैं और जमीन पर ही बने रहेंगे। टीएमसी सांसद ने लिखा, 'ECI के अंतिम अपलोड का इंतजार है। जॉय बांग्ला।
टीएमसी की हार पर सायोनी घोष ने दी प्रतिक्रिया
बता दें, पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान सायोनी घोष ममता बनर्जी के बाद बड़ी चेहरा थीं। उन्होंने खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था। उन्होंने दोनों नेताओं को बाहरी बताया था। सायोनी घोष ने कहा था कि सफेद साड़ी और चप्पल में ममता बनर्जी बंगाल की जनता के साथ है और जनता भी ममता दीदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के हाथों उनके हाथ से जमीन खिसक चुकी है, ममता बनर्जी लड़ेंगी और जीतेंगी।
यह भी पढ़े -केरलम में कांग्रेस की प्रंचड जीत, LDF और NDA का सूपड़ा साफ, रमेश चेन्निथला ने बताया जीत का राज
सयोनी घोष की गलत हुई भविष्यवाणी
लेकिन सायोनी घोष की भविष्यवाणी गलत साबित हुई और बीजेपी करीब 200 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। यह आंकड़ा ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी के लिए चिंता बढ़ाने वाली है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि जिन मुस्लिम वोटों को टीएमसी अपना मजबूत आधार मानती रही है, उसमें अब दरार के संकेत दिखाई दे रहे हैं। कई मुस्लिम बहुल इलाकों में बीजेपी बढ़त बनाई हुई है।
इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। टीएमसी को पहले से आशंका थी कि एसआईआर के चलते मुस्लिम वोटों में कटौती से नुकसान हो सकता है। वहीं इस चुनाव में हिंदू मतदाताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी भी बीजेपी के पक्ष में जाती दिख रही है। कुछ सीटों पर कांग्रेस की मौजूदगी ने भी टीएमसी के वोट बैंक को प्रभावित किया है।
पश्चिम बंगाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। कोलकाता में बीजेपी कार्यालय के बाहर 'कमला भोग' व 'झाल मुड़ी' जैसी मिठाइयां बांटी गईं। इसके साथ ही, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए।
Created On :   4 May 2026 7:40 PM IST












