मणिपुर मुख्यमंत्री शपथ: बीजेपी नेता युमनाम खेमचंद बने 56वें सीएम, जताई उम्मीद- केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर शांति बहाल करेंगे

डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बीजेपी नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने 56वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनका शपथ कार्यक्रम लोक भवन में आज शाम 6 बजे हुआ। उन्हें मंगलवार को दिल्ली में आयोजित पार्टी नेताओं की बैठक में विधायक दल नेता चुन लिया गया था।
इस वजह से मणिपुर में लगा था राष्ट्रपिता शासन
3 मई 2023 में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हुई हिंसा के बाद वहां पर 13 फरवरी, 2025 को राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। इसके बाद आज केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे हटा दिया। मंत्रालय के इस फैसले के कुछ ही देर बाद युमनाम खेमचंद सिंह ने सीएम पद की शपथ ली है। हिंसा भड़कने के बाद 9 फरवरी, 2025 को तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। फिलहाल राज्य में शांति है, लेकिन नए सीएम के सामने तमामा वो चुनौतियां खड़ी है, जिन्हें पूर्व सीएम बीरेन सिंह पूरा नहीं कर सके थे।
यह भी पढ़े -ईडी ने फर्जी आईटीसी धोखाधड़ी मामले में 10 स्थानों पर की छापेमारी, 658 करोड़ की फर्जी बिलिंग का खुलासा
जमीन पर लाएंगे शांति
बीजेपी किसान मौर्च के उपाध्यक्ष खवुंगसिंग शिमराय ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है और कहा कि उन्होंने सरकार के इस पहल को राज्य के लोगों और खासकर विधायकों के लिए अहम बताया है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में हालात जैसे भी हो, केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वहां पर शांति लाने की बात कही है।
Created On :   4 Feb 2026 6:33 PM IST













