उप्र विधानसभा चुनाव 2022: विरोधी पार्टियों को टक्कर देगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने किया एलान

उप्र विधानसभा चुनाव 2022: विरोधी पार्टियों को टक्कर देगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने किया एलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (2022) को लेकर पार्टियां लगातार सियासी दांव पेंच खेलते रहती हैं। वहीं अब आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव में विरोधी दलों को टक्कर देती हुई नजर आएगी। दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में पार्टी भी चुनावी मैदान में उतरेगी।

केजरीवाल ने दिल्ली में लोगों को दी जा रही सुविधाएं उत्तर प्रदेश के लोगों को दिए जाने की भी बात कही है। केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकार आई, लेकिन अपने घर भरने के सिवाय किसी ने यूपी के​ लिए कुछ नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि उप्र में आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है। उत्तर प्रदेश को गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेताओं ने विकास से दूर रखा है। इसलिए दिल्ली में जो सुविधाएं लोगों को मिल रही है, वो उत्तर प्रदेश में अभी तक नहीं मिली हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर पार्टी ने सरकार बनाई है लेकिन उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों ने अपने घर भरने के सिवाय यूपी के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया है। उत्तर प्रदेश की सभी पार्टियों ने लोगों को धोखा दिया है। प्रत्येक सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में एक दूसरे को पार कर दिया था।  

केजरीवाल ने कहा कि आज यूपी में सही और साफ नीयत वाली राजनीति की कमी है। ये केवल आम आदमी पार्टी दे सकती है। उन्होंने कहा कि उप्र में "आप" की सरकार बनने पर वहां भी दिल्ली के विकास मॉडल को लागू करेंगे।

इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। दिल्ली के अलावा पार्टी पंजाब, गोवा और हरियाणा में भी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ चुकी है।

Created On :   15 Dec 2020 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story