पश्चाताप: अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से मांगी माफी, कहा- जिंदगी और मौत की बीच झूल रहा हूं

Amar singh tweet regret over his behavior against amitabh bachchan and his family
पश्चाताप: अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से मांगी माफी, कहा- जिंदगी और मौत की बीच झूल रहा हूं
पश्चाताप: अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से मांगी माफी, कहा- जिंदगी और मौत की बीच झूल रहा हूं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह (Amar Singh) ने अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके परिवार से माफी मांगी है। अमर ने ट्वीट कर लिखा है कि आज मेरे पिता की पुण्यतिथि है। मुझे अमिताभ जी का मैसेज आया है। अपने जीवन के इस मुकाम पर पर जब मैं जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा हूं। मुझे उनके परिवार के प्रति व्यवहार को लेकर पश्चाताप है। भगवान उन सभी को आशीर्वाद दे।

अमर सिंह ने फेसबुक पर भी वीडियो जारी किया है। वीडियो में सपा नेता काफी कमजोर दिख रहे हैं। उनका इलाज सिंगापुर के हॉस्पिटल में चल रहा है। बता दें अमिताभ और अमर सिंह कुछ साल पहले बहुत अच्छे दोस्त थे। अमर सिंह ने कई बार बच्चन परिवार पर विवादित बयान दिए थे, जिसके बाद उनके और अमिताभ के रिश्तों में खटास आ गई। 

2017 में अमर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमिताभ और जया अलग रह रहे थे। उनमें एक प्रतीक्षा बंगले और एक जनक कोठी में रह रहे थे। ऐश्वर्या और जया बच्चन के बीच भी चीजें ठीक नहीं हैं। अमर ने कहा कि अमिताभ ने खुद ये बात उनसे कही थी कि जया सपा की सदस्यता न लें। 

 

                                     

अमिताभ जब पनामा मामलों में फंसे थे तब अमर ने कहा था कि मैं उनके लिए प्रार्थना करूंगा। उन्होंने कहा, इस मामले पर बच्चन की चुप्पी उन्हें नायक से खलनायक बना सकती है। वहीं अमर ने अमिताभ की मदद भी की थी जब वह आर्थिक संकट में थे। 
 

Created On :  

Tags

Next Story