कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो अशोक गहलोत छोड़ेंगे सीएम की कुर्सी? गहलोत ने पहली बार बताया इस बारे में क्या कहता है नियम?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो अशोक गहलोत छोड़ेंगे सीएम की कुर्सी? गहलोत ने पहली बार बताया इस बारे में क्या कहता है नियम?
सीएम का पद छोड़ेंगे गहलोत! कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो अशोक गहलोत छोड़ेंगे सीएम की कुर्सी? गहलोत ने पहली बार बताया इस बारे में क्या कहता है नियम?

डिजिटल डेस्क,जयपुर।  कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन 17 अक्टूबर को होना है। इसी दिन यह स्पष्ट हो जाएगा की पार्टी की कमान किसके हाथों पर सौंपी जाएगी। लेकिन उससे पहले कयासों का दौर चल रहा है। कभी खबरें आती हैं कि राहुल गांधी ही फिर से पार्टी कमान संभालेंगे वहीं कभी यह कहा जाता है की इस बार गैर गांधी परिवार से ही कांग्रेस का अध्यक्ष चुना जाएगा। लेकिन इसी बीच राहुल गांधी स्पष्ट कर चुके हैं कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

ऐसे में गैर गांधी परिवार की बात करें तो कांग्रेस अध्यक्ष के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। उनके अध्यक्ष पद की रेस में नाम शामिल होने के बाद से ही यह माना जा रहा था कि अगर वह पार्टी की कमान संभालते हैं तो उन्हें सीएम पद की कुर्सी छोड़नी पडे़गी। और सचिन पायलट को राजस्थान के सीएम बनाया जा सकता है। लेकिन हाल ही में इन कयासों और सवालों पर सीएम अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है।

सीएम गहलोत से जब पूछा गया कि क्या वह एक पद एक व्यक्ति के नियम को देखते हुए कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद सीएम पद छोड़ देंगे। इस सवाल का जबाव देते हुए गहलोत ने कहा कि यह ओपन चुनाव है इसलिए कोई भी चुनाव लड़ सकता है। ये नियम नॉमिनेटेड पदों के लिए है। 

गहलोत ने आगे कहा कि जब हाईकमान नॉमिनेट करती है तब दो पद की बात आती है लेकिन यह चुनाव ओपन चुनाव है इसमें कोई भी लड़ सकता है। उन्होंने कहा कोई भी विधायक,सांसद, या मंत्री चुनाव लड़ सकता है। अगर किसी राज्य का मंत्री भी चुनाव लड़ना चाहता है तो वह चुनाव लड़ते हुए मंत्री भी रह सकता है। 

क्या गहलोत बने रहेंगे सीएम? 

सीएम गहलोत ने एक सवाल का जबाव देते हुए कहा कि सीएम बने रहना या रहने की बात नहीं है। ये समय बताएगा कि मैं कहा रहता हूं। लेकिन मैं वहीं पर रहना पसंद करूंगा जहां मेरे रहने से कांग्रेस पार्टी को फायदा मिलेगा।  

गहलोत ने आगे कहा  कि मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा। आज देश की जो स्थिति है उसके लिए कांग्रेस का मजबूना होना जरूरी है। 

गहलोत ने आगे कहा कि कांग्रेस को जहां मेरी जरूरत पड़ेगी वह हमेशा उसकी मजबूती के लिए खडे़ रहेंगे।  हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मैं राहुल गांधी को मनाने का प्रयास करूंगा।     

जो भूमिका पार्टी तय करेगी उसे निभाएंगे

वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों के बीच कहा कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए। वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह उनका फैसला है। लेकिन यह बात है कि 17 अक्टूबर को कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। पायलट ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठन में चुनाव कराने की हिम्मत है। अशोक गहलोत के बारे में उन्होंने कहा कि गहलोत काफी सीनियर नेता हैं वह कई दशकों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। अगले सीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा पार्टी जो भूमिका तय करेगा वह उसे निभाएगें। हमारा उद्देश्य राजस्थान में जीतना है।  

 


 

Created On :   21 Sep 2022 11:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story