डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा और आरएसएस को लिया आड़े हाथों, बोले- गाय और राम पर हमें ज्ञान न दें

Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav took a dig at BJP and RSS, said - dont give us knowledge on cow and Ram
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा और आरएसएस को लिया आड़े हाथों, बोले- गाय और राम पर हमें ज्ञान न दें
बिहार की सियासत डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा और आरएसएस को लिया आड़े हाथों, बोले- गाय और राम पर हमें ज्ञान न दें

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति एक बार फिर से गरमाने की संभावना है। प्रदेश की सियासत में उठा-पठक लगा रहता है। जब से जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन टूटा है। तभी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा पर हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। वहीं भाजपा भी मुख्यमंत्री नीतीश पर हमला करने का कोई मौका नहीं गंवाना चाहती है। इसी बीच अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला है। 

भाजपा को लिया आड़े हाथों

दरअसल, बुधवार को तेजस्वी यादव ने जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह में शिरकत करते हुए कहा कि, भाजपा और आरएसएस वाले संस्कृत और हिंदी पढ़ने के लिए कहते हैं। हालांकि, उनके बच्चे अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। हमें वो ज्ञान हिंदू, राम और गाय पर देते हैं। हमें भाजपा और आरएसएस वालों का ज्ञान नहीं चाहिए। इसके अलावा तेजस्वी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा और आरएसएस ने हिंदू धर्म को सबसे ज्यादा बदनाम करने का काम किया है। साथ ही यह समाजवादी और क्षेत्रीय दलों को खत्म करना चाहते हैं।

वार-पलटवार है जारी

बता दें कि, भाजपा और जदयू का जब से गठबंधन टूटा है। तभी से महागठबंधन पर भाजपा हमलावर नजर आ रही है। कुछ दिनों पहले ही बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। तावड़े ने कहा था कि, ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं। जिसके जवाब में नीतीश कुमार ने भी पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि, मर जाउंगा लेकिन भाजपा में नहीं जाउंगा। वहीं जब से दोनों दल एक-दूसरे से अलग हुए हैं। तभी से एक -दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। 

Created On :   1 Feb 2023 2:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story