उपेंद्र कुशवाहा की एक चिट्टी से गर्म हुई बिहार की सियासत, बोले- आरजेडी में विलय होने वाला है जदयू

Bihars politics heated up with a letter bomb by Upendra Kushwaha, will JDU merge with RJD?
उपेंद्र कुशवाहा की एक चिट्टी से गर्म हुई बिहार की सियासत, बोले- आरजेडी में विलय होने वाला है जदयू
नीतीश बनाम कुशवाहा उपेंद्र कुशवाहा की एक चिट्टी से गर्म हुई बिहार की सियासत, बोले- आरजेडी में विलय होने वाला है जदयू

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की सियासत में उठा पठक जारी है। इस राज्य की सियासत हमेशा से ही चर्चाओं में बनी रहती है। इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड अपने  अन्तः कलह से जुझ रही है। पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में सब कुछ सामान्य होता नहीं दिख रहा है। कुशवाहा की ओर से एक चिट्टी लिखी गई है। जिसमें सभी पार्टी नेताओं को मीटिंग में आने का आग्रह किया गया है। जिसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार की सियासत में एक बार और भूचाल आ सकता है।

कुशवाहा ने बुलाई मीटिंग

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं, अपनी पुरानी पार्टी रालोसपा के साथियों और महात्मा फुले समता परिषद के प्रमुख लीडर्स को मीटिंग के लिए बुलाया है। यह बैठक 19 फरवरी और 20 फरवरी को पटना में होने वाली है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि, वो पार्टी को बचाएं। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, 19 फरवरी को पटना के सिन्हा लाइब्रेरी में बैठक होगी, वहां पर आप आएं और पार्टी को बचाने के लिए अपनी अहम भूमिका अदा करे।

क्या राजद में विलय हो जाएगा जदयू?

वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि, वो तो अपने कानों पर परदा रखे हुए हैं। जिससे उनको सही बात सुनाई नहीं दे रही है। गौरतलब है कि, कुशवाहा द्वारा लिखी गई चिट्टी में राजद और जदयू के गठजोड़ की बात कही गई है। कुशवाहा के मुताबिक, आरजेडी और जदयू दोनों पार्टियों में डील चल रही है। नीतीश कुमार जदयू का विलय आरजेडी में करने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि, कुशवाहा की और से यह भी दावा किया गया कि, मैं पार्टी बचाने के लिए मुहिम छेड़ा हूं, और मैं जदयू को बचा कर रहूंगा। मेरे ऊपर जो कार्रवाई करनी हो वो करें।

हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी छोड़कर जाने के लिए कहा था। जिस पर कुशवाहा ने कहा था कि मैं अपना हिस्सा लिए कहीं नहीं जाने वाला हूं मुख्यमंत्री नीतीश जी। मैं जदयू में ही रहूंगा और यहीं काम करूंगा।

Created On :   5 Feb 2023 4:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story