बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए नेताओं के निशाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जानिए किसने क्या कहा?

- लोकतंत्र का डाकू रहा हो, जो भ्रष्टाचार की जननी की गोद में पला -डिप्टी सीएम सिन्हा
- अप्पू और पप्पू पूरी तरह नौटंकी में लग गए हैं
- एटम बम फोड़कर चींटी तक नहीं मरी, हाइड्रोजन बम फूटेगा तो क्या हो जाएगा- मांझी
- अहंकार पूरा देश देख रहा है। देश की जनता उन्हें सीख देगी- दिलीप जयसवाल
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा राहुल गांधी तमाशा करना चाहते हैं। जो लोकतंत्र का डाकू रहा हो, जो भ्रष्टाचार की जननी की गोद में पला हो, जिसने उग्रवाद, अपराध, भ्रष्टाचार को पोषित किया हो, वह 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर उनकी सेवा करने वाले देशभक्त के बारे में कुछ भी कहे, जनता विश्वास नहीं करेगी। ये दोनों अप्पू और पप्पू पूरी तरह नौटंकी में लग गए हैं, अपने पद की गरिमा गिरा रहे हैं। संवैधानिक संस्था को बदनाम कर रहे हैं।
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, पहले एटम बम फोड़कर क्या हुआ। चींटी तक नहीं मरी। हाइड्रोजन बम फूटेगा तो क्या हो जाएगा। संविधान के अनुसार जो यहां मतदाता नहीं होने चाहिए उनसे चुनाव को प्रभावित नहीं करने दिया जाएगा।
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा राहुल गांधी इस बात को भूल रहे हैं कि उनके मंच से प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी को गाली दी गई। उनका अहंकार पूरा देश देख रहा है। देश की जनता उन्हें सीख देगी।
Created On :   2 Sept 2025 11:57 AM IST