Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने वोटर अधिकार यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर किया तीखा हमला, पीएम मोदी पर की ये टिप्पणी

प्रशांत किशोर ने वोटर अधिकार यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर किया तीखा हमला, पीएम मोदी पर की ये टिप्पणी
  • वोट चोरी के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा
  • प्रशांत किशोर ने बिहार बदलाव यात्रा में किया बड़ा दावा
  • दिसंबर 2025 के बाद युवाओं को मिलेंगे 10-12 हजार रुपए

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई हैं। वोट चोरी के मुद्दे पर राज्य में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा की। जो आज सोमवार को समाप्त हो चुकी है। इस दौरान बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे। वहीं, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर प्रदेश में 'बिहार बदलाव यात्रा' कर रहे हैं। आज उन्होंने सीतामढ़ी और मधुबनी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

क्या बोले प्रशांत किशोर?

प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "राहुल गांधी आएंगे मोदी जी को गाली देंगे। मोदी जी आएंगे तो राहुल गांधी को गाली देंगे। कोई ये नहीं बताएगा कि बिहार के युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा। बिहार में पलायन कब बंद होगा। बिहार में बच्चों के लिए पढ़ाई कब होगी। मोदी और राहुल गांधी की लड़ाई में हम लोगों की कोई दिलचस्पी नहीं है। हम लोगों की रुचि है कि बिहार में रोजगार होना चाहिए। बिहार से पलायन बंद होना चाहिए।"

जन सुराज के सूत्रधार ने सीतामढ़ी में जनसभा के बीच बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से ज्यादा उम्र वालो हर पुरुष और महिला को 2,000 रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाएं। दिसंबर के बाद से उनकी फीस सरकार की जिम्मेदारी रहेगी, ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी माध्यम की स्कूल में पढ़ सकेगा।

बदहाली वाली अंतिम दिवाली

उनका आगे कहना है कि बिहार इस साल की बदहाली वाली अंतिम दिवाली और छठ पूजा मनाएगा। इसके बाद बाजपट्टी या सीतामढ़ी के बेरोजगार युवाओं को 10 से 12 हजार रुपए दिए जाएंगे, ताकि अपना घर परिवार छोड़कर बाहर मजदूरी करने नहीं जा पाएगा। पूरे राज्य के ऐसे करीब 50 लाख युवा है, जो दूसरे राज्यों में काम करने के लिए गए है। उन्हें वापस बुलाया जाएगा।

Created On :   1 Sept 2025 10:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story