त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित की 48 उम्मीदवारों की पहली सूची

BJP announces first list of 48 candidates for Tripura Assembly elections
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित की 48 उम्मीदवारों की पहली सूची
विधानसभा चुनाव 2023 त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित की 48 उम्मीदवारों की पहली सूची
हाईलाइट
  • त्रिपुरा विधानसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी नेता अनिल बलूनी और संबित पात्रा ने पार्टी के नई दिल्ली स्थित ऑफिस में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की। 60 विधानसभा सीटों वाली त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त हो रहा है।  त्रिपुरा में 16 फ़रवरी को वोटिंग होगी।

                                                          

जारी सूची के मुख्यमंत्री माणिक साहा को टाउन बोरदोवली से उम्मीदवार बनाया गया है।  पहली सूची में केंद्रीय मंत्री और त्रिपुरा पश्चिम की लोकसभा सांसद प्रतिमा भौमिक का भी नाम है, जो धनपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी। 

आपको बता दें मौजूदा विधानसभा में बीजेपी के 33 विधायक हैं।  2018 में बीजेपी ने 33 सीट जीतकर त्रिपुरा में सरकार बनाई। बीजेपी ने विधानसभा का चुनाव जीतकर 25 सालों से सत्तारूढ़ सीपीएम को सत्ता से बेदख़ल कर दिया था। सीपीएम इस बार कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

Created On :   28 Jan 2023 8:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story