पहले दौर की मतगणना के बाद भाजपा को शुरुआती बढ़त

BJP gets early lead after first round of counting
पहले दौर की मतगणना के बाद भाजपा को शुरुआती बढ़त
मध्यप्रदेश उपचुनाव पहले दौर की मतगणना के बाद भाजपा को शुरुआती बढ़त
हाईलाइट
  • मध्यप्रदेश उपचुनाव मतगणना जारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भाजपा मंगलवार को पहले दौर की मतगणना के बाद सभी चार सीटों- तीन विधानसभा और एक लोकसभा पर आगे चल रही है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है।

पहले दौर की मतगणना के बाद सुबह नौ बजे तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार चारों सीटों पर आगे चल रहे हैं। खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल को कांग्रेस के राज नारायण पूर्णी के 11,264 के मुकाबले अब तक 16,984 वोट मिले हैं।

रैगांव से भाजपा उम्मीदवार प्रतिमा बागरी को 5,973 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार कल्पना वर्मा को 5,754 वोट मिले हैं। जोबट में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत कांग्रेस के महेश पटेल से 1,590 मतों से आगे चल रही हैं। इसी तरह पृथ्वीपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल कांग्रेस के नितेंद्र प्रताप सिंह से 429 मतों से आगे चल रहे हैं। चारों सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव हुए थे।

 

(आईएएनएस)

Created On :   2 Nov 2021 6:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story