भाजपा नेता संबित पात्रा बोले- सिद्धू के सलाहकार खाते हिंदुस्तान का हैं, और गाते पाकिस्तान का हैं

BJP leader Sambit Patra targets Navjot Singh Sidhus advisors
भाजपा नेता संबित पात्रा बोले- सिद्धू के सलाहकार खाते हिंदुस्तान का हैं, और गाते पाकिस्तान का हैं
कांग्रेस पर निशाना भाजपा नेता संबित पात्रा बोले- सिद्धू के सलाहकार खाते हिंदुस्तान का हैं, और गाते पाकिस्तान का हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों पर निशाना साधा है। पात्रा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कांग्रेस और उसके नेता समय-समय पर खिलवाड़ करते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों के जो बीते दिनों वक्तव्य आए हैं, वो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार का कहना है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं है।

संबित पात्रा का कहना है कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले सवाल पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के सलाहकार कर रहे हैं। वो कहते हैं जम्मू कश्मीर अलग देश है। भारत उसका अवैध कब्जेदार है। सिद्धू जी के सलाहकार का कहना है कि पंजाब में अगर चुनाव जीतना है तो किसी को भी पाकिस्तान के विरोध में नहीं बोलना चाहिए। ये सलाहकार खाते हिंदुस्तान का हैं, और गाते पाकिस्तान का हैं। जैसा नेता, वैसा सलाहकार। ये बातें सिद्धू जी ने ही उनसे बुलवायी है।

संबित पात्रा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने कहा है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं है। वो कहते हैं जम्मू कश्मीर अलग देश है और भारत का उस पर अवैध कब्जा है। ये देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले सवाल हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा ने आज पूछा है कि क्या राहुल जी के कहने पर ही ये सलाहकार नियुक्त किए गए थे? क्या राहुल गांधी जी और सोनिया जी भी इन बातों से सहमत हैं? सोनिया जी और राहुल जी इस विषय पर चुप क्यों है?


 

 

Created On :   24 Aug 2021 1:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story