भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होंगे : दिग्विजय

BJPs plans will not be fulfilled: Digvijay
भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होंगे : दिग्विजय
भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होंगे : दिग्विजय
हाईलाइट
  • भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होंगे : दिग्विजय

भोपाल, 4 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में भाजपा पर फि र से हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की विधायकों के खरीद-फरोख्त के मंसूबे पूरे नहीं हुए।

कांग्रेस ने भाजपा पर कांग्रेस, बसपा और सपा के कुल 10 विधायकों की खरीद-फरोख्त की साजिश का आरेाप लगाया।

छह विधायकों के भोपाल वापस लौटने के साथ ही, चार और विधायकों की वापसी की संभावनाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने ट्वीट कर कहा, मध्य प्रदेश में भाजपा की हॉर्स ट्रेडिंग खुल कर सामने आ गयी है, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए। सभी विधायकों को आभार। भाजपा में इस हॉर्स ट्रेडिंग के लिये शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, संजय पाठक, विश्वास सारंग और भूपेन्द्र सिंह जिम्मेदार हैं। मोदी-शाह जी काला धन आप की पार्टी में ही है,आप विदेशों में कहां ढूंढते हो।

उन्होनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा, मोदी-शाह जी, महात्मा गांधी जी के अनुयायी मार्टिन लूथर किंग जैसे लोगों से कुछ सीखो।

Created On :   5 March 2020 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story