Happy Dussehra: आज होगा शिवसेना के दोनों गुटों के बीच महा मुकाबला, दशहरे की रैली के बहाने होगा शक्तिप्रदर्शन!

आज होगा शिवसेना के दोनों गुटों के बीच महा मुकाबला, दशहरे की रैली के बहाने होगा शक्तिप्रदर्शन!
दोनों ही गुट अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के लिए अलग-अलग जगहों पर आयोजन कर रहे हैं। इस दौरान आगामी निकाय चुनावों और मुंबई महापालिका चुनाव से पहले अपने-अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का लक्ष्य भी रखेंगे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना की परंपरा के अनुसार दशहरे के मौके पर, दोनों उद्धव गुट और शिंदे गुट रैली करने वाले हैं। दोनों ही गुट अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के लिए अलग-अलग जगहों पर आयोजन कर रहे हैं। इस दौरान आगामी निकाय चुनावों और मुंबई महापालिका चुनाव से पहले अपने-अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का लक्ष्य भी रखेंगे।

कहां होंगे कार्यक्रम

उद्धव ठाकरे अपने गुट के साथ पारंपरिक दशहरा रैली शिवाजी पार्क (दादर पश्चिम) में आयोजित कर रहे हैं। यह वही स्थान है जहां पर शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने 1966 में इस रैली की शुरूआत की थी। वहीं, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (शिंदे गुट) ने शुरुआत में आजाद मैदान का चुनाव किया था, लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से वहां पर पानी भर गया है। इसके कारण से एन मौके पर जगह का बदलाव किया और नेस्को एग्जिबिशन सेंटर, गोरेगांव को चुना। दोनों ही जगहों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जमा होना तय माना जा रहा है।

सुरक्षा के विशेष इंतजाम

मुंबई पुलिस ने दोनों रैलियों और शहरभर में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को ध्यान में रखते हुए, सुरक्षा के कंड़े इंतजाम किए हैं। इसलिए 16,500 से अधिक कांस्टेबल और लगभग 2,900 अधिकारी तैनात किए हैं। उनके अलावा 7 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 26 डीसीपी और 52 एसीपी की ड्यूटी भी लगाई गई हैं। भीड़ पर नियंत्रण पाने और किसी अप्रिय घटना पर रोक लगाने के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम), बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, दंगा नियंत्रण और होमगार्ड्स को मैदान पर तैनात किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने भी अपनी कमान संभाल ली और भीड़ और रैलियों को देखते हुए कई मार्गों को परिवर्तित कर किया है।

Created On :   2 Oct 2025 6:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story