Atul Garg on Mahatma Gandhi: महात्मा गांधी के विचारों के जिक्र करते हुए बीजेपी सांसद ने दिया विवादित बयान, कहा- मिलती है हथियारों से शांति

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। गाजियाबाद से बीजेपी सांसद अतुल गर्ग ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को लेकर कहा कि गांधी जी ने शांति और अहिंसा का मार्ग बताया। इसके बाद बीजेपी सांसद ने गांधी जी के शांति वाले मार्ग पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि गांधी जी जरा बताइए बिना हथियारों के कहीं शांति मिलती है क्या? आप देवी देवी देवताओं को ही देख लीजिए सभी के हाथों में हथियार है कि नहीं? यह बात उन्होंने तब कही जब वह रामलीला के कार्यक्रम में गए थे।
देश की कल्पना राम के बिना नहीं
बीते गुरुवार को पूरे देशवासियों ने महात्मा गांधी की जयंती और विजयादशमी त्योहार मनाया। रामलीला कार्यक्रम में रावण का वध होने के बाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के सांसद ने मंच से महात्मा गांधी के विचारों पर सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि मैं गांधी जी पूछना चाहता हूं कि क्या कभी सत्य और अहिंसा से जीत मिली है। इस देश की कल्पना राम के बिना नहीं हो सकती। आगे उन्होंने कहा कि राम की कल्पना तीर-कमान के बिना नहीं हो सकती। अगर शांति बिना हथियारों के मिलती तो ऐसे देवी देवतओं के बारे बताइए जिन्होंने हथियार नहीं उठाया।
सबसे ताकतवर देश को देना होगा मुंहतोड़ जवाब
सांसद यहीं नहीं रुके वे गांधी पर आगे भी रैपिड फायर करते गए। उन्होंने कहा कि हम अश्त्रों शस्त्रों की पूजा करने वाले देश हैं। हमें शांति के नाम पर गुलाम मत बनाइए। हमें बहुत प्रताड़ित किया गाय। अगर लोकतंत्र में अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे लोग हैं तो उनका वध करने के लिए हथियार तो उठाना ही पड़ेगा। अगर देश की तरक्की चाहिए तो पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना होगा। हमें अपने घरों में हर तरह के हथियार बनाने पड़ेगे। और उनका उपयोग कर अपनी ताकत दिखानी होगी। फिर चाहे देश का सबसे ताकत वर अमेरिका ही क्यों न हो। उसे मुंहतोड़ जवाब देना होगा।
पूर्व सांसद ने दिया ये बयान
अभी कुछ दिनों पहले भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ने भी हिंदुओं से हथियार रखने की वकालत की थी। भोपाल के एक कार्यक्रम शामिल होने के दौरान साध्वी ठाकुर ने कहा कि आपको अपने घरों में हथियार रखने चाहिए। ताकि हिंदू अपनी सुरक्षा कर सके। ऐसे हथियार हों जो धारदार हो जिससे परिवार के सभी सदस्यों की रक्षा हो सकें। उन्होंने आगे कहा अगर कोई दुश्मन आपके घर की दहलीज पार करता है तो उसके टुकड़े-टुकड़े कर सको।
Created On :   3 Oct 2025 2:08 AM IST