बयान पर बवाल: राहुल गांधी ने कोलंबिया में दिया बयान, भारत में गरमा गई सियासत, बीजेपी नेता ने कहा- वो बकवास करते हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हाल ही में कोलंबिया में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गुरुवार (2 अक्टूबर) को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना कुछ बढ़े बकवास करते हैं। उनके बयान की निंदा की जानी चाहिए।
राहुल गांधी पर निशाना
मदन राठौड़ ने विपक्ष के नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी बिना कुछ पढ़े बकवास करते हैं, किसी भी राजनेता, खासकर विपक्ष के नेता को पूरी जानकारी के बिना कोई बयान नहीं देना चाहिए। लेकिन उन्होंने अज्ञानता में विदेश में जो कहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।
कांग्रेस सांसद ने विदेश में जा कर क्या कहा?
आपको बता दें कि, राहुल गांधी ने कोलंबिया में देश के लोकतंत्र और भारत-चीन के रिश्तों को लेकर जमकर प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में कई धर्म, परंपराएं और भाषाएं हैं। लोकतांत्रिक प्रणाली इन सभी को स्थान देती है, लेकिन अभी भारत में लोकतंत्र पर हर तरफ से हमला हो रहा है।
भारत की वैश्विक भूमिका को लेकर राहुल गांधी से सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि भारत की 1.4 अरब की आबादी में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन भारत का ढांचा चीन से बिल्कुल अलग है। चीन एक केंद्रीकृत और एकरूप प्रणाली वाला देश है, जबकि भारत में अनेक भाषाएं, संस्कृतियां, परंपराएं और धर्म हैं। भारत की व्यवस्था कई ज्यादा जटिल है।" उन्होंने आगे कहा कि, हम चीन की तरह लोगों को बिल्कुल भी दबा नहीं सकते हैं।
अमेरिका को लेकर राहुल गांधी का बयान?
अमेरिका को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ध्रुवीकरण अभियान ज्यादातर बेरोजगारों पर केंद्रित है। वहीं, भारत में आर्थिक विकास के बावजूद भी हम रोजगार देने में असमर्थ हैं, क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था सेवा-आधारित है और हम उत्पादन करने में फेल हैं।
Created On :   2 Oct 2025 5:58 PM IST