चन्नी कैबिनेट में कैप्टन के कई मंत्रियों का जाना तय! नए चेहरे होंगे शामिल

Captains ministers are set to leave in Channis cabinet! new faces will be included
चन्नी कैबिनेट में कैप्टन के कई मंत्रियों का जाना तय! नए चेहरे होंगे शामिल
चन्नी सरकार के चेहरे चन्नी कैबिनेट में कैप्टन के कई मंत्रियों का जाना तय! नए चेहरे होंगे शामिल
हाईलाइट
  • चन्नी टीम के चेहरे

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लगातार दिल्ली के दौरे जारी है। हाईकमान के निर्देश पर शुक्रवार की रात सीएम चन्नी का दिल्ली दौरा और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात और चर्चा को कैबिनेट गठन को लेकर देखा जा रहा है।  सीएम बनने के बाद चन्नी की ये तीसरी बार दिल्ली में बैठक हुई। माना जा रहा है, चर्चा के बाद नए मंत्रिमंडल गठन को लेकर अब राहुल गांधी की ओर से चन्नी को हरी झंडी दे दी गई है।

पंजाब मुखिया बनने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी के सामने सबसे बड़ी चुनौती मंत्रिमंडल गठन की है.इस चुनौती से पार पाने के लिए दिल्ली में शीर्ष नेताओं के साथ शुक्रवार देर रात तक मंथन चला। जिसमें नए कैबिनेट को लेकर चर्चा हुई। पंजाब की गद्दी मिलने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी की मंत्रिमंडल को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से मीटिंग हुई।

सूत्रों के अनुसार चन्नी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में चन्नी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम पर चर्चा हुई। बैठक से सबसे बड़ी बात ये निकलकर आ रही है कि कैप्टन मंत्रिमंडल में शामिल कुछ मंत्रियों का जाना तय है। बताया जा रहा है कि पिछली सरकार में अमरिंदर सिंह के नजदीकी राणा गुरमीत सिंह लोढ़ी, गुरप्रीत सिंह कांगड, साधू सिंह धर्मसोत को चन्नी टीम में शामिल करना मुश्किल है।

चन्नी टीम में नए चेहरे
कयास लगाए जा रहे है कि चन्नी टीम में कुछ नए व युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। जिसमें सुनील जाखड़ औऱ नवजोत सिंह सिद्धू गुट के विधायक भी मंत्री बनने में कामयाब हो सकते है। कैबिनेट में शामिल नामों की रेस में सबसे प्रबल दावेदार तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया,अरूणा चौधरी, रजिया सुल्ताना, ब्रह्म मोहिन्दरा, राणा गुरजीत, मनप्रीत बादल, डॉ राजकुमार वेरका, भारत भूषण आशू, कुलजीत सिंह नागरा हैं। सीएम चन्नी की शीर्ष नेताओं के साथ हुई मुलाकात और लंबी चर्चा ने कैबिनेट गठन पर मुहर लगा दी है। कई घंटों चली इस बैठक में मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाए और किसे बाहर किया जाए हर पहलू पर बात हुई। बताया जा रहा है अब लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिस पर अब हर किसी की नजर टिकी हुई है।    
  
 

Created On :   25 Sep 2021 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story