द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट को लेकर राम गोपाल वर्मा पर मामला दर्ज

Case filed against Ram Gopal Varma for controversial tweet on Draupadi Murmu
द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट को लेकर राम गोपाल वर्मा पर मामला दर्ज
विवाद द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट को लेकर राम गोपाल वर्मा पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट को लेकर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है।

एक सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह की शिकायत पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में राम गोपाल के खिलाफ एफआरआई दर्ज की गई है।

इससे पहले वर्मा के खिलाफ तेलंगाना में विवादित ट्वीट को लेकर मामला दर्ज किया गया था।

दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने बुधवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा, अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और ज्यादा जरूरी सवाल कौरव कौन हैं?

मनोज सिंह ने अपनी शिकायत में कहा, राम गोपाल वर्मा का यह ट्वीट माहौल को खराब करने के लिए किया गया प्रयास है, जिससे अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, क्योंकि ट्वीट में महाभारत के पात्रों को गलत तरीके से चित्रित किया गया है और एक महिला के लिए अपमानजनक बातें कही गई हैं।

मध्य क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) राघवेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। वर्मा के खिलाफ धारा 295 ए, 501, 504 ,505 1 (बी) और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   28 Jun 2022 4:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story