राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता ने जारी किया सांसद प्रज्ञा ठाकुर का वीडियो, प्रज्ञा ठाकुर के भड़काऊ बयान पर पूछा सवाल- सिर्फ राहुल पर कार्रवाई क्यों?

Congress leader released MP Pragya Thakurs video after cancellation of Rahul Gandhis membership
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता ने जारी किया सांसद प्रज्ञा ठाकुर का वीडियो, प्रज्ञा ठाकुर के भड़काऊ बयान पर पूछा सवाल- सिर्फ राहुल पर कार्रवाई क्यों?
राहुल पर आमने-सामने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता ने जारी किया सांसद प्रज्ञा ठाकुर का वीडियो, प्रज्ञा ठाकुर के भड़काऊ बयान पर पूछा सवाल- सिर्फ राहुल पर कार्रवाई क्यों?

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द होने पर पार्टी के नेता काफी आक्रामक हैं और सत्ताधारी भाजपा पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने मोदी सरकार और भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा है। यहां तक की साध्वी को कांग्रेस नेता ने आतंकवादी शब्दों से संबोधित करते हुए तल्ख टिप्पणियां की है।

श्री निवास ने एक वीडियो को अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर करते हुए साध्वी को आड़े हाथों लिया है। इस वीडियो में साध्वी किसी विशेष समुदाय को लेकर विवादित बयान देते हुए नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो को बॉलीवुड की अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर करते हुए सवाल उठाए हैं।

श्री निवास ने किया साध्वी का वीडियो जारी

आपको बता दें कि, राहुल गांधी की सदस्यता चले जाने पर कांग्रेस इसे लोकतंत्र के खिलाफ बता रही है और विपक्ष को दबाने का आरोप मोदी सरकार पर लगाया है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के युवा नेता श्रीनिवास बी.वी ने अपने ट्विटर अकाउंट से बीजेपी सांसद प्रज्ञा भारती का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें साध्वी बोलती हैं कि "लव जिहाद करने वाले को लव जिहाद जैसा उत्तर दो, अपनी लड़कियों को सुरक्षित रखो। अपनी लड़कियों को संस्कार दो, अपने घर में हथियार रखो, और अगर हथियार नहीं रख सकते तो चाकू की धार थोड़ा तेज रखो"

वीडियो में साध्वी को आगे कहती हैं कि "मैं स्पष्ट बोल रही हूं। हमारे घरों में भी सब्जी काटने के लिए हथियार तेज होना चाहिए, उन्होंने चाकू से हर्षा को गोदा था, उन्होंने चाकू से बजरंग दल, बीजेपी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गोदा है, काटा है, तो हम भी सब्जी काटने वाले चाकू को जरा तेज रख लें, पता नहीं कल कैसा मौका आए, तो जब हमारी सब्जी अच्छे से कटेगी तो निश्चित रूप से दुश्मनों के सिर भी अच्छे से कटेंगे।"

आतंकी से की तुलना

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने वीडियो को शेयर करते हुए प्रज्ञा की तुलना आतंकवादी से कर दी है। साथ ही बीजेपी की लोकसभा में प्रज्ञा ठाकुर को सिर का ताज बताया है। उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने पर लोकतंत्र का काला दिन बताते हुए ट्वीटर पर लिखा "आतंकवादी प्रज्ञा ठाकुर 'संस्कारी' हैं और लोकसभा में बीजेपी के सिर का ताज है। चोर को चोर कहने पर राहुल जी अब अपराधी है, वाह रे मोदी तंत्र!!"

स्वरा का बीजेपी पर तंज

इस पूरे मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रज्ञा ठाकुर के वीडियो पर अपना भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने राहुल की सदस्यता रद्द किए जाने पर लोकतंत्र का काला दिन बताते हुए ट्वीट कर लिखा "इनकी लोकसभा की सदस्यता बरकरार है! अच्छे दिनों में आतंक आरोपियों को आगज़नी और हिंसा भड़काने की पूरी छूट है। वाह री न्यायतंत्र। सच कहा है नंग बड़े परमेश्वर से!!!"

 

Created On :   25 March 2023 7:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story