कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर दिया विवादित बयान, कहा-चमाचागिरी की भी हद है ,अब महिला आयोग ने थमाया नोटिस

कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर दिया विवादित बयान, कहा-चमाचागिरी की भी हद है ,अब महिला आयोग ने थमाया नोटिस
कांग्रेस नेता को नोटिस कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर दिया विवादित बयान, कहा-चमाचागिरी की भी हद है ,अब महिला आयोग ने थमाया नोटिस

डिजटल डेस्क,दिल्ली।  कांग्रेस नेता उदित राज अक्सर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को लेकर टिप्पणी की है जिसके बाद से बीजेपी उन पर हमलावर है। उदित राज ने राष्ट्रपति के लिए चमचागीरी शब्द का इस्तेमाल किया। तो बीजेपी ने कहा कि इसी से पता चलता है कि कांग्रेस आदिवासियो के विरोध में किस तरह खड़ी है। 

इधर राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस नेता उदित राज को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के संबध में दिए गए बयान को लेकर नोटिस भेजा है। 

 

उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा,"द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद है । कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं । खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।"

 

 बीजेपी ने कहा बयान दुर्भाग्यपूर्ण

उनके इस बयान के बाद बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए जिस तरह के  शब्दों का इस्तेमाल किया है वह काफी चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पात्रा ने आगे कांग्रेस नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी भी ऐसी ही भाषा बोल चुके हैं। साथ ही कहा कि इससे पता चलता है कि कांग्रेस की मानसिकता आदिवासी विरोधी है।  

वहीं कांग्रेस से बीजेपी में आए जितिन प्रसाद ने कहा कि उदित राज जैसे नेताओं को अपनी टुच्ची राजनीति से ऊपर उठना चाहिए। उन्हें राष्ट्रपति का सम्मान कैसे किया जाता है उसे सीखना चाहिए। 

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान 

उदित राज इससे पहले भी राष्ट्रपति को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जाति देखकर खुश ना होना, कोविंद जी राष्ट्रपति बने तो दलित खुश हुए थे और वे एक चपरासी का भी भला नहीं  कर पाए। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी एक बयान में राष्ट्रपत्नी शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं। उनके इस बयान के बाद उनको काफी फजीहत का सामना करना पड़ा था।  
 

Created On :   6 Oct 2022 8:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story