दिल्ली पहुंचते ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, कांग्रेस ने गृह मंत्री को पत्र लिख दी चूक की जानकारी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या का भी जिक्र

दिल्ली पहुंचते ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, कांग्रेस ने गृह मंत्री को पत्र लिख दी चूक की जानकारी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या का भी जिक्र
भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंचते ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, कांग्रेस ने गृह मंत्री को पत्र लिख दी चूक की जानकारी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या का भी जिक्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा चूक होने का मुद्दा उठाया है। इसके लिए कांग्रेस ने अमित शाह को पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की। कांग्रेस ने राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के लिए सुरक्षा मांग की है। गृहमंत्री के लिखे पत्र में केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 24 दिसंबर को दिल्ली में यात्रा की एंट्री होने के दौरान सुरक्षा में भारी चूक देखी गई थी। पत्र में लिखा गया है कि दिल्ली पुलिस भीड़ को संभालने और राहुल गांधी के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाने में विफल रही। 

केसी वेणुगोपाल ने पत्र में लिखा कि उस वक्त राहुल गांधी के साथ चल रहे भारत जोड़ो के यात्रियों को ही उनके आसपास सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा और उस समय स्थिति काफी ज्यादा खराब हो गई थी। इस दौरान दिल्ली पुलिस एक मूकदर्शक की तरह वहां पर खड़ी थी। इसके अलावा केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि एजेंसियां ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को भी रोका है। उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि "यात्रा में हिस्सा लेने वाले लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके अलावा यात्रा में नामी हस्तियों को शामिल होने से भी रोका जा रहा है। यही नहीं इंटेलिजेंस ब्यूरो ने यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों से पूछताछ करने का भी काम किया है, जो इस यात्रा में शामिल होने जा रहे थे।"    

केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर लगाए ये आरोप

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने 23 दिसंबर को हरियाणा के सोहना सिटी पुलिस थाने में हरियाणा के स्टेट इंटेलिजेंस के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था कि ये लोग यात्रा में अवैध रूप से घुस रहे थे। केसी वेणुगोपाल ने पत्र में लिखा है कि प्रत्येक नागरिक को पूरे देश में घूमने का संवैधानिक अधिकार है। पत्र में आगे लिखा गया है कि "भारत जोड़ो यात्रा देश में शांति और सद्भाव लाने के लिए एक पदयात्रा है। सरकार को बदले की राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए और कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए।" 

पत्र में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या का जिक्र

इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सहित कांग्रेस नेताओं का जिक्र करते हुए वेणुगोपाल ने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी के दो प्रधानमंत्री देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है। साथ ही उन्होंने पत्र में लिखा है कि 25 मई, 2013 को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पूरी लीडरशिप को नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। पत्र में लिखा गया है कि "भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी, 2022 से शुरू होने वाले अगले चरण में संवेदनशील राज्य पंजाब और जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाली है। ऐसे में हमारा आपसे अनुराध है कि राहुल गांधी की सुरक्षा व्यस्था को पुख्ता करने के लिए तत्काल कदम उठाया जाए।"

Created On :   28 Dec 2022 9:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story