सिंघु बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल

Delhi Chief Minister Kejriwal arrives among farmers on Singhu border
सिंघु बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल
सिंघु बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल
हाईलाइट
  • सिंघु बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार सुबह आंदोलनकारी किसानों से मिलने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पहुंचे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ इस दौरान उनके कई कैबिनेट सहयोगी भी मौजूद थे। यहां कृषि कानूनों के खिलाफ खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को केजरीवाल ने अपना समर्थन दिया। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को भी समर्थन देने का ऐलान किया है।

हरियाणा एवं पंजाब से आए किसान केंद्र द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान चाहते हैं कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून वापस ले।

किसानों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहा, हम किसानों की सभी मांगों का समर्थन करते हैं। किसानों के जो मुद्दे हैं, किसानों के जो संघर्ष हैं, वह बिल्कुल जायज है। शुरू से हम और मेरी सरकार किसानों के संघर्ष में साथ रहें हैं।

केजरीवाल ने कहा, केंद्र सरकार की पूरी प्लानिंग थी कि दिल्ली के अलग-अलग स्टेडियमों में किसानों को डाल दिया जाएगा, लेकिन हमने ऐसा नहीं होने दिया। दिल्ली के 9 स्टेडियमों को जेल बनाने की अनुमति हमने नहीं दी। मैं समझता हूं कि इससे आंदोलन को मदद मिली।

किसानों के बीच पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली सरकार के हमारे मंत्री एमएलए किसानों की सेवा करने में लगे हुए हैं। मैं यहां मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं आया, एक सेवादार के तौर पर आया हूं। किसानों की सेवा करने के लिए आया हूं। साफ सफाई पेयजल की व्यवस्था देखने आया हूं। हम यहां मोटर लगाकर अंदर तक पानी की पाइपलाइन ले जाएंगे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल के मुताबिक किसानों ने कहा है कि वह इंतजाम से संतुष्ट हैं। केजरीवाल ने बताया कि वह लगातार संपर्क में हैं। उनके विधायक पूरी रात यहीं रह रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि किसानों की मांगों का जल्द से जल्द समाधान निकलेगा। किसानों ने जो 8 तारीख को भारत बंद का आह्वान किया है, आम आदमी पार्टी पूरी तरह से उसका समर्थन करती है। हमारे सारे कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।

आंदोलन कर रहे किसानों के बीच पहुंचने वाले अरविंद केजरीवाल पहले मुख्यमंत्री हैं। इस मुलाकात के दौरान दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे। केजरीवाल से मुलाकात के दौरान किसानों का बड़ा हुजूम लग गया। कुछ किसानों ने प्रदर्शन स्थल पर पानी की उपलब्धता को लेकर अपनी समस्या भी मुख्यमंत्री के सामने रखी। मुख्यमंत्री ने इस समस्या को तुरंत ही हल करने की बात कही है।

जीसीबी-एसकेपी

Created On :   7 Dec 2020 7:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story