भाजपा को दिग्विजय ने बताया भारतीय चंदा पार्टी

Digvijay described BJP as Bharatiya Chanda Party
भाजपा को दिग्विजय ने बताया भारतीय चंदा पार्टी
मध्य प्रदेश भाजपा को दिग्विजय ने बताया भारतीय चंदा पार्टी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को भारतीय चंदा पार्टी तक करार दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने सागर जिले के एक वीडियो को साझा किया है, जिसमें एक व्यक्ति चर्चा करते हुए कथित तौर पर पार्टी फंड की बात कर रहा है। इसी को लेकर सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, शिवराज सरकार जनता से वसूली हर तरह से कर रही है। हर काम के लिए लाओ चंदा।

कभी नेता जी आ रहे कभी धार्मिक आयोजन होना है, कभी भाजपा मंत्री जी को महीना वसूली कोटा की पूर्ति करना है। यह सागर का अधिकारी कौन है, क्या इसकी जॉंच होगी? जनता त्रस्त भाजपा मस्त! भारतीय चंदा पार्टी। ज्ञात हो कि सिंह के निशाने पर भाजपा का संगठन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा रहते हैं। अब एक वायरल हुए वीडियो के आधार पर हमला बोला है। इस वीडियो को सागर जिले का बताया जा रहा है, जिसमें एक अधिकारी गेहूं तुलवाई के एवज में रकम की मांग कर रहा है।

(आईएएनएस)

Created On :   1 May 2022 7:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story