दिग्विजय सिंह का कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना तय! रेस में आगे

Digvijay Singh will contest for the post of Congress President! ahead in the race
दिग्विजय सिंह का कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना तय! रेस में आगे
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव-2022 दिग्विजय सिंह का कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना तय! रेस में आगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का नाम सामने आने के बाद सियासत में गरमी और बढ़ गई है। अभी तक ये माना जा रहा था कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और जी-23 नेता शशि थरूर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे तथा 24 सितंबर से 30 सितंबर के बीच कभी भी लिए नामांकन कर सकते हैं। इसी बीच पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि दिग्विजय सिंह चुनाव मैदान में उतरते हैं तो क्या शशि पीछे हटेंगे? क्योंकि थरूर पहले ही नामांकन दाखिल न करने के लिए स्पष्ट कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में एक दो नहीं सात-सात नाम, एक पुराने कांग्रेसी के साथ जी-23 ग्रुप के असंतुष्ट नेता ने भी पद के लिए ठोंकी ताल

दिग्विजय भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस वक्त राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं। अध्यक्ष पद के लिए भले ही दिग्विजय का नाम सामने आ रहा हो लेकिन गहलोत गांधी परिवार की पहली पसंद माने जा रहे थे। अगर गहलोत चुनावी मैदान में उतरते तो उनकी जीत पक्की मानी जा रही थी, लेकिन राजस्थान कांग्रेस में आई सियासी सुनामी की वजह से माना जा रहा है कि गहलोत ने प्रदेश सरकार के साथ कांग्रेस आलाकमान का काफी किरकिरी कराई है। मौजूदा हालात में राजस्थान में राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे गांधी परिवार के अपमान के तौर पर देखा जा रहा है। उधर, जी-23 नेता शशि थरूर भी साफ कर चुके हैं कि वह आगामी 30 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 30 बजे के करीब नामांकन दाखिल करेंगे। ऐसे में तय माना जा रहा है कि गहलोत भले ही अध्यक्ष पद चुनाव लड़ें या फिर न लड़ें लेकिन थरूर का चुनाव लड़ना तय है। दिग्विजय को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है, ऐसे में 30 सितंबर से पहले पार्टी बड़ा फैसला ले भी सकती है। 

पहले भी दिग्विजय दे चुके थे संकेत

कुछ दिन पहले ही एक निजी टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। उन्होंने टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार के दौरान कहा था कि मेरा नाम क्यों खारिज किया जा रहा है? जिसके बाद से सियासी हलचल तेज हो गई थी और अटकलें लगनी शुरू हो गईं थीं कि दिग्विजय अध्यक्ष चुनाव लड़ेगे। आज कांग्रेस सूत्रों ने फिर से इस बातो को लेकर तूल दे दी है और दिग्विजय सिंह का नाम रेस में आगे आ गया है।

सोनिया आज ले सकती हैं बड़ा फैसला

खबरों के मुताबिक, आज शाम अशोक गहलोत की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से होगी। माना जा रहा है कि गहलोत व सोनिया की मुलाकात के बाद पार्टी अध्यक्ष को लेकर भी फैसला आ सकता है। अशोक गहलोत यह चाहते हैं कि वह अध्यक्ष पद के साथ-साथ राजस्थान सीएम पद पर भी रहें लेकिन कांग्रेस पार्टी के एक व्यक्ति एक पद के नियम को देखते हुए उन पर सीएम पद छोड़ने का दबाव है। हालांकि, गहलोत अपने पद को छोड़ने को तैयार हैं लेकिन वह चाहते हैं कि उनके किसी करीबी को उनका उत्तराधिकारी बनाया जाए। इसी को लेकर राजस्थान में अभी भी पार्टी में विवाद जारी है। 

पायलट पहले से ही दिल्ली में मौजूद

राजस्थान कांग्रेस में जारी घमासान के बीच सचिन पायलट पहले से ही दिल्ली में मौजूद है तो वहीं आज गहलोत दिल्ली आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गहलोत से गांधी परिवार काफी नाराज है लेकिन उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई नहीं ले सकता है। ऐसे में गांधी परिवार उन्हें मनाने जुटा है कि वह अध्यक्ष पद संभाले और राजस्थान सीएम का फैसला उनके हाथ में छोड़ दें। वैसे आज सोनिया व गहलोत की मीटिंग काफी दिलचस्प मानी जा रही है। 


 

Created On :   28 Sep 2022 11:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story