चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने किया पार्टी का ऐलान, क्या ये होगी बिहार की नई पार्टीऍ

पटना चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने किया पार्टी का ऐलान, क्या ये होगी बिहार की नई पार्टीऍ
हाईलाइट
  • पीके की पदयात्रा

डिजिटल डेस्क, पटना।  चुनावी रणनीतिकार की प्रशांत किशोर ने आज बड़ा ऐलान कर दिया। पीके अब नई पार्टी बनाने जा रहे है, लेकिन अभी नहीं। इसके लिए उन्होंने जनता से जनता के बीच जुड़ने के लिए कुछ समय मांगा है। दरअसल पीके ने ये समय राज्य में पद यात्रा करने के लिए मांगा है। पीके का कहना है कि बिहार को दस से पंद्रह सालों में विकास की लाइन में लाना है तो एक नई सोच और नए प्रयास की जरूरत है।

आपको बता दें पीके की पदयात्रा तो बहाना है दरअसल वो इस पद यात्रा के बहाने बिहार की राजनीति में अपने पैर जमाएंगे। और जनता के बीच अपनी पैठ बिठाएंगे। पीके का कहना है कि नई सोच, नए प्रयास और बिहार के कल्याण के लिए पदयात्रा के माध्यम से जनस्वराज की सोच के साथ राज्य की जनता से मिलूंगा। यदि मिलने वाले लोग नई पार्टी बनाने की बात से सहमत हुए तो नई पार्टी की घोषणा की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि बिहार में अब नई सोच और नए प्रयास की नीड है। यहां सामाजिक न्याय की बात पीछे छूट गई। बिहार विकास के मामले में सबसे नीचे है। इसको कोई झुठला नहीं सकता।

चुनावी रणनीतिकार ने नई पार्टी की घोषणा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर भी निशाना साधा है। पीके ने दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि तीस दशक से बिहार में लालू और नीतीश का ही शासन रहा है,  इसके बावजूद भी बिहार  पिछड़ा और गरीब राज्य बना हुआ है। 

Created On :   5 May 2022 6:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story