हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Lok Sabha adjourned till 2 pm due to uproar
हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
बजट सत्र दूसरा चरण हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बजट सत्र के दूसरे चरण में राहुल गांधी पर विदेश की धरती पर देश का अपमान करने का आरोप सत्ता पक्ष की पार्टी के नेता लगा रहे है। वहीं विपक्षी दलों के नेता अडानी मामले और केंद्र की जांच एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप बीजेपी शासित मोदी सरकार पर लगा रहे है। पक्ष और विपक्ष दोनों ही एक दूसरे पर हाभी है। सदन में शोर शराबे और भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई है।

 कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सत्ता पक्ष पर सदन न चलाने का आरोप लगाया हैं। सांसद रंजन ने कहा कि सरकार खुद सदन नहीं चलाना चाहती। ऐसा नजारा कभी देखा है कि सरकार के मंत्रियों ने सदन को ठप करने के लिए किस तरह से कल हंगामा किया। राहुल गांधी माफी क्यों मांगेंगे? उन्होंने क्या गुनाह किया है? माफी तो इन लोगों को मांगनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी बाहर जाकर देश को बदनाम करते हो,आपको सदन में आकर देश से माफी मांगी चाहिए।  ठाकुर ने राहुल के साथ कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस से भ्रष्टाचार की कला सिखनी चाहिए। टेरर फंडिंग के मामलों की जांच कर रहे संगठन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार मॉडल पर केस स्टडी कर रहे हैं। एक ओर सदन चल रहा और वो दुनियाभर में कहते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता जबकि सदन में उनकी उपस्थिति बहुत कम है। मंत्री ठाकुर ने राहुल पर देश को अपमानित करने का आरोप भी लगाया है। आज भारत एक ओर वैश्विक स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। ये सभी चीज़े भारत के बढ़ते कदम दिखाती है लेकिन दूसरी ओर राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं

कांग्रेस ने अडानी विवाद सहित विभिन्न मुद्दों पर संसद में विरोध प्रदर्शन किया

सदन में कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, किरेन रिजिजू, अनुराग ठाकुर और नितिन गडकरी सहित अपने शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की

वहीं सदन के पटल पर रणनीति बनाने के लिए संसद में समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों ने भी बैठक की

Created On :   14 March 2023 5:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story